विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Sierra Legend Series भारत में लॉन्च, 6 एयरबैग और वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स

Published: Fri, 18 Sep 2026 04:28 PM (IST)

TATA Sierra Legends Series: टाटा ने भारत में नई सिएरा लीजेंड सीरीज लॉन्च की है जिसकी शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपए है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA.CARS ने भारत में TATA Sierra Legend Series लॉन्च की है जो पांच वेरिएंट्स की एक नई रेंज है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपए है। इस नई टाटा सिएरा में बेहतर कंफर्ट और सुविधा वाले फीचर्स दिए गए हैं। यह कार अपने आइकॉनिक डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और SUV परफॉर्मेंस को बरकरार रखती है।

वेरिएंट और फीचर्स

लीजेंड सीरीज में Pure L वेरिएंट की कीमत 13.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स, प्रीमियम लेदरनेट इंटीरियर, 26.03 सेमी HD इंफेटेनमेंट सिस्टम और 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ आता है। इसके बाद Pure L (O) वेरिएट में सेगमेंट का सबसे बड़ा पैनोमैक्स वॉयल असिस्टेड सनरूफ मिलता है।

वहीं, 14.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत वाला Pure+ L वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, थाई के सपोर्ट एक्सटेंडर के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और बॉस मोड शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स और रेटिंग

यह कार 5-स्टार BNCAP रेटिंग वाले बॉडी स्ट्रक्चर पर बनी है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, 20 फंक्शन के साथ ESP और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। खरीदार तीन इंजन विकल्पों में से चुन सकते हैं- 1.5 लीटर हाइपरियर TGDi पेट्रोल, 1.5 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल और 1.5 लीटर क्रायोजेट डीजल। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

Smart+ L वेरिएंट

लीजेंड सीरीज की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के Smart+ L वेरिएंट से होती है। इसमें लेदरनेट सीट्स, डोर ट्रिम्स, आर्मरेस्ट, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, ऑटो-फोल्ड OVRMs और पैसिव एंट्री एंड पैसिव स्टार्ट जैस फीचर्स दिए गए हैं। इसमें बाई-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 20 से ज्यादा फंक्शन वाला ESP शामिल है।

Adventure+ L वेरिएंट

इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख है जो टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की सुविधा पर ज्यादा जोर देता है। इसके मेन हाइलाइट्स में 4Sight के साथ 360-डिग्री HD सराउंड व्यू सिस्टम, FOD के साथ सुपरग्लाइड सस्पेंशन, कई टेरेन मोड्स, 31.24 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नेविगेशन के साथ 26.03 सेमी डिजिटल कॉकपिट शामिल हैं।

इसके अलावा, इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर, एंबिएंट लाइटिंग, दो चरण वाली रीक्लाइनिंग रियर सीट, वायरलेस चार्जर और कूल्ड गल्वबॉक्स रोजमर्रा के इस्तेमाल और आराम को और बेहतर बनाते हैं।

Pure वेरिएंट और फीचर्स

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 13.79 लाख रुपए है और Pure L वेरिएंट में 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ बड़ा 26.03 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, हिल-डिसेंट कंट्रोल और TPMS दिए गए हैं। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील और कई सुविधा वाले फीचर्स भी मिलते हैं।

Pure L (O) वेरिएंट

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 14.29 लाख रुपए है और इसमें पैनोमैक्स वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर शामिल हैं। वहीं, Pure+ L वेरिएंट 14.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर वेंटिलेडेट फ्रंट सीटें, थाई के सपोर्ट एक्सटेंडर के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और बॉस मोड दिए गए हैं।

इसके अलावा, डुअल-जोन पूरी तरह से ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और आगे-पीछे दोनों पैसेंजर्स के लिए डुअल रियर 65W USB-C फास्ट चार्जर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- 2027 Toyota Land Cruiser 300 हुई अनवील; तीन वेरिएंट्स, हाइब्रिड इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ