विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2027 Toyota Land Cruiser 300 हुई अनवील; तीन वेरिएंट्स, हाइब्रिड इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:30 PM (IST)

2027 Toyota Land Cruiser 300: टोयोटा ने जापान में अपडेटेड लैंड क्रूजर 300 पेश की है। इसमें नया हाइब्रिड इंजन, नया लुक और कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Toyota ने जापान में अपडेटेड Land Cruiser 300 सीरीज को हाइब्रिड इंजन और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें तीन वेरिएंट्स- GX, ZX और GR स्पोर्ट उपलब्ध होंगे और यह अपडेटेड मॉडल1 अक्टूबर 2026 के जापान के शोरून में मिलने लगेगा। 3.3 लीटर ट्विन-टर्बो V6 डीजल इंजन वाले 2027 Land Cruiser की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत JPY 6.3 Millon (लगभग 38.2 लाख रुपए) है।

इंजन ऑप्शन

Toyota ने जापान में अपडेटेड Land Cruiser 300 से बिना हाइब्रिड वाले 3.5 लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है। Base GX मॉडल अब सिर्फ डीजल इंजन में ही मिलेगा जो 409hp की पावर और 650nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी जगह पर Toyota ने एक नया सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन पेश किया है। इस सेटअप में वही 3.5 लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन शामिल है जिसे एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है।

हाइब्रिड पावरट्रेन और वेरिएंट

हाइब्रिड पावरट्रेन के रूप में 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 6.5Ah निकेल-मेटल हाइड्राइड बैटरी दी गई है। Toyota इस हाइब्रिड पावरट्रेन को ZX और GR स्पोर्ट वेरिएंट के साथ पेश कर रही है। हाइब्रिड सेटअप के साथ, गाड़ी की परफॉर्मेंस काफी बढ़कर 457hp और 790nm हो गई है। यह SUV में एक और बड़ा अपडेट नया इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग सिस्टम है।

वेरिएंट स्टाइलिंग और फीचर्स

Base GX वेरिएंट में छोटे एयर इंटेक्स दिए गए हैं जो ब्रेक ग्रिल से जुड़े हैं। GX वेरिएंट की बाकी खासियतों में एल्युमिनियम साइट स्टेप्स और सिल्वर फिनिश वाले 18-इंच के अलॉय व्हील्स शामिल हैं। ZX डीजल मॉडल की स्टाइलिंग में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले जैसी ही है। नए ZX HEV मॉडल में आगे के बंपर का नया डिजाइन किया गया एक्सटेंशन दिया गया है।

ZX HEV वेरिएंट में फॉग लाइट्स के लिए एर अलग गार्निश भी दी गई है। वहीं, GR स्पोर्ट में ज्यादातर फीचर्स पहले जैसे ही हैं और हाइलाइट्स में मजबूत स्किड प्लेट्स, प्रॉमिनेंट क्लैडिंग और मैट ब्लैक फिनिश वाले 18-इंच के अलॉय व्हील शामिल हैं।

क्या-क्या मिले फीचर्स?

जापान में अपडेटेड Land Cruiser 300 के डीजल वेरिएंट 5-सीट लेआउट में उपलब्ध है तो वहीं इसके हाइब्रि़ड वेरिएंट में 7-सीट का लेआउट दिया गया है। सभी वेरिएंट में अब स्टैंडर्ड उपकरणों के तौर पर वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, रोड-टू-व्हीकल कम्युनिकेशन और कोल्ड वेदर पैकेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वेरिएंट वाइज फीचर्स

वेरिएंट के मुताबिक मिलने वाली फीचर्स में ZX और GR Sport ट्रिम्स में 12.3 इंच की स्क्रीन, 14-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम और कलर हेड-अप डिस्प्ले दिए गए हैं। इसके अलावा, आगे और पीछे डैशकैम, रियर-सेंटीमेंट एंटरटेनमेंट सिस्टम औ दो एक्सेसरी आउटलेट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ZX वेरिएंट में Adaptive Variable Suspension दिया गया है जबकि GR Sport में E-KDSS सस्पेंशन मिलता है।

यह भी पढ़ें- ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड और 600 किमी से ज्यादा की रेंज, लॉन्च से पहले दिखी TATA Safari EV