रातों रात फिर से महंगी हो गई Tata Safari, सात सीटों वाली एसयूवी की अब कितनी बढ़ गई कीमत
वाहन निर्माता टाटा की ओर से भारत में सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर Tata Safari की बिक्री की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता टाटा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर Tata Safari को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में फिर से बढ़ोतरी कर दी गई है। टाटा की ओर से इसकी कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। अब इस एसयूवी की क्या कीमत हो गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Tata Safari
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ने एक बार फिर से अपनी सात सीटों वाली एसयूवी टाटा सफारी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। इस साल में अब तक तीन बार इसकी कीमत को बढ़ाया गया है। इससे पहले अप्रैल और जुलाई महीने में भी कीमत में बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में अधिकतम 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। निर्माता ने इस एसयूवी के बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी
टाटा सफारी के मिड वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। वहीं टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए जाने वाली अकम्प्लिश्ड की कीमत में 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
अब कितनी हुई कीमत
बढ़ोतरी के बाद भी बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.40 लाख रुपये है। लेकिन टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत अब 26.91 लाख रुपये हो गई है।
किनसे होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में टाटा की ओर से सफारी को सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Mahindra XUV 7XO, Hyundai Alcazar, MG Hector Plus जैसी एसयूवी के साथ होता है।
