विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Safari EV की पहली झलक आई सामने, 600 किमी से ज्यादा रेंज और नए फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

Published: Fri, 07 Aug 2026 01:30 PM (IST)

TATA Safari EV: टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी 7-सीटर SUV टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर ...और पढ़ें

IMAGE: RushLane

IMAGE: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors 2026 में टाटा सिएरा ईवी और टाटा अविन्या ईवी सहित कई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी अपनी लोकप्रिय 7-सीटर SUV, TATA Safari का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की भी प्लानिंग कर रहा है। हाल ही में TATA Safari EV का प्रोटोटाइप और एक दूसरा टेस्ट म्यूल देखा गया है। आइए जानते हैं कि आने वाली TATA Safari EV से क्या उम्मीद की जा सकती है।

कैसा होगा डिजाइन?

TATA Safari EV का कुल आकार इसके पेट्रोल/डीजल मॉडल जैसा ही दिखता है। इसके अलावा, प्रोटोटाइप को पीछे से देखा गया है जिससे पता चलता है कि Safari EV में मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन सेटअप मिलेगा। Safari EV को Harrier EV वाले Acti.ev+ प्लैटफॉर्म पर ही बनाया जाएगा और उम्मीद है कि यह ICE Safari जैसी ही होगी।

हालांकि, इसमें कुछ फीचर्स जैसे क्लोज्ड ग्रिलस EV बैज और नए डिजाइन किए गए फ्रंट और रियर बंपर शामिल होंगे। इसमें एक साइट स्पेट भी देखा गया जो ICE मॉडल में नहीं मिलता है।

इंटीरियर में क्या होगा नया?

TATA Safari EV के इंटीरियर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसके केबिन लेआउट ICE मॉडल जैसा ही होगा। हालांकि, केबिन में एक अलग थीम मिलने की उम्मीद है और हमें यह भी उम्मीद है कि Safari EV में TiDAL ईएंडई आर्किटेक्चर दिया जाएगा। TiDAL ईएंडई आर्किटेक्चर 540-डिग्री कैमरा, ऑटो पार्क असिस्ट, समन मोड, OTA अपडेट, लो-स्पीड क्रूज कंट्रोल शामिल हो सकते हैं।

बैटरी और रेंज

TATA ने अभी तक इसके पावरट्रेन की कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, यह ब्रांड के Acti.ev+ प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी इसलिए ऐसी उम्मीद है कि इसमें Harrier EV जैसे ही विकल्प मिल सकते हैं। Safari EV 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के विकल्पों के साथ आ सकती है। साथ ही, इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की उम्मीद है जो खास तौर पर बड़े बैटरी पैक और टॉप-स्पेक ट्रिम्स के साथ दिया जाएगा।

हालांकि, इसी बैटरी पैक ऑप्शन वाली Harrier EV की क्लेम्ड रेंज 627km है लेकिन Safari EV की रेंज इससे थोड़ी कम हो सकती है क्योंकि यह एक 7-सीटर SUV होगी।

यह भी पढ़ें- 25 लाख से कम कीमत और 600 किमी की रेंज वाली 5 बेस्ट SUV, लिस्ट में Mahindra और TATA की गाड़ियां शामिल