Tata Punch अब हो गई महंगी, किस वेरिएंट की कीमत को कितना बढ़ाया
भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Tata Punch की बिक्री की जाती है। निर्माता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर Tata Punch को भी ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में हाल में ही बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी कीमत को कितना बढ़ाया गया है। किस वेरिएंट की क्या कीमत हो गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Tata Punch
टाटा की ओर से ऑफर की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच की कीमत बढ़ा दी गई है। निर्माता की ओर से तत्काल प्रभाव से नई कीमतों को लागू भी कर दिया है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में टाटा की ओर से अधिकतम 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके कुछ वेरिएंट्स की कीमत में पांच हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
कितना दमदार इंजन
Tata Punch में 1.2 लीटर पेट्रोल और सीएनजी के इंजन का विकल्प मिलता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 87.8 पीएस की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ भी 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
कैसे हैं फीचर्स
टाटा पंच में एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलाइट, शॉर्क फिन एंटीना, 90 डिग्री तक खुलने वाले दरवाजे, 16 इंच अलॉय व्हील्स, सिंगल पेन सनरूफ, ड्यूल टोन डैशबोर्ड, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट, रियर वाइपर और वॉशर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, क्रू्ज कंंट्रोल, ईको और सिटी ड्राइव मोड्स, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, वायरलेस चार्जर, सात इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
क्या है कीमत
टाटा की ओर से पंच की एक्स शोरूम कीमत 5.75 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.778 लाख रुपये हो गई है।
किनसे है मुकाबला
भारतीय बाजार में टाटा की ओर से पंच को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Exter, Skoda Kylaq, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी एसयूवी के साथ होता है।
