Tata Punch EV भी हो गई महंगी, किस वेरिएंट की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी
भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Tata Punch EV की बिक्री की जाती ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टाटा की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Tata Punch EV को भी ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में हाल में ही बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी कीमत को कितना बढ़ाया गया है। किस वेरिएंट की क्या कीमत हो गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई Tata Punch EV
टाटा की ओर से ऑफर की जाने वाली कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी की कीमत को भी बढ़ा दिया गया है। निर्माता की ओर से तत्काल प्रभाव से नई कीमतों को लागू भी कर दिया है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में टाटा की ओर से अधिकतम 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके कुछ वेरिएंट्स की कीमत में 10 हजार रुपये तक भी बढ़ाए गए हैं।
किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी
निर्माता की ओर से इस ईवी के 30 kW वाले स्मार्ट, स्मार्ट प्लस वेरिएंट्स की कीमत में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं 40 kW की बड़ी वाले सभी चार वेरिएंट्स की कीमत में 20 हजार रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।
कैसे हैं फीचर्स
टाटा पंच ईवी में एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलाइट, शॉर्क फिन एंटीना, 90 डिग्री तक खुलने वाले दरवाजे, 16 इंच अलॉय व्हील्स, सिंगल पेन सनरूफ, ड्यूल टोन डैशबोर्ड, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट, रियर वाइपर और वॉशर, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, क्रू्ज कंंट्रोल, ईको और सिटी ड्राइव मोड्स, 26.03 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, वायरलेस चार्जर, सात इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
क्या है कीमत
टाटा की ओर से पंच ईवी की एक्स शोरूम कीमत अब 9.79 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये हो गई है।
किनसे है मुकाबला
भारतीय बाजार में टाटा की ओर से पंच ईवी को कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला MG Comet EV, Mahindra XUV 3XO EV, MG Windsor EV, Citroen eC3 जैसी इलेक्ट्रिक कारों के साथ होता है।
