Move to Jagran APP

340 किलोमीटर का रेंज देने वाली इन 2 धासूं कारों में कौन बनेगी आपकी पहली पसंद?

Tata Motors और MG Motor Tata अपनी नई इलेक्ट्रिक कारों Tata Nexon EV और MG ZS EV को जनवरी 2020 में लॉन्च करने जा रही हैं

By Shridhar MishraEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 03:51 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 05:57 PM (IST)
340 किलोमीटर का रेंज देने वाली इन 2 धासूं कारों में कौन बनेगी आपकी पहली पसंद?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। साल 2019 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए यादगार रहा। इस साल भारतीय बाजार में कई शानदार इलेक्ट्रिक कारो और बाइक्स ने एंट्री की। ऐसे में अगले साल के पहले ही महीने में ही दो नई इलेक्ट्रिक कारें भारत में लॉन्च होने जा रही हैं। इन इलेक्ट्रिक कारों में Tata Nexon EV और MG ZS EV शामिल है। इन दोनों ही कारों को Tata Motors और MG Motor की तरफ से पेश कर दिया गया है। हालांकि, इनकी कीमतों पर से जनवरी 2020 में ही पर्दा हटेगा। आज हम आपको इऩ इलेक्ट्रिक कारों के स्पेसिफिकेशन्स से लेकर दूसरे खास फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,

loksabha election banner

कीमत

  • उम्मीद की जा रही है कि Tata Nexon EV की भारतीय बाजार में 15 लाख से 17 लाख रुपये के बीच कीमत होगी।
  • MG Motor India ने MG ZS EV की कीमतों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी। कंपनी इसकी कीमतों पर से जनवरी 2020 में पर्दा हटाएगी।

परफॉर्मेंस

  • Tata Nexon EV में मैगनेट एसी मोटर दिया है जिसमें लिथियम-ऑयन बैटरी से पावर मिलती है। इसकी बैटी लिक्विड-कूल्ड और IP67 सर्टिफाइड है। यानी इसकी बैटरी पर धूल और पानी का असर नहीं पड़ता है। Nexon EV में 30.2 kWh की बैटरी दी गई है। Tata Nexon EV का नया इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा।
  • MG ZS EV में 44.5 kWh का बैटरी पैक दिया है। इसकी बैटरी IP67 सर्टिफाइड है। यानी इस पर पानी और धूल का असर नहीं पड़ता है। MG ZS EV का मोटर 141 bhp की पावर और 353 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

रेंज

  • Tata Nexon EV में आपको सिंगल चार्ज पर 300 किलोमीटर का रेंज मिलता है।
  • MG ZS EV में 340 किलोमीटर का रेंज मिलेगा है। यानी यह इलेक्ट्रिक कार फुल सिंगल चार्ज पर बिना रुके 340 किलोमीटर तक चलेगी।

रफ्तार

  • Tata Nexon EV केवल 9.9 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेगी।
  • MG ZS EV महज 8 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

चार्जिंग

  • Tata Nexon EV को फास्ट चार्जिंग के जरिए आप केवल 60 मिनट में 80 फीसद तक चार्ज कर सकते हैं। वहीं, नॉर्मल चार्जिंग पर इसे 8 घंटे लगेंगे। यह इलेक्ट्रिक कार केवल एक मिनट चार्ज करने पर 4 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, 50 फीसद चार्ज कर आप इसे 150 किलोमीटर तक चला सकते हैं।
  • 50 kW DC के चार्जर से MG ZS EV की लिथियम-ऑयन बैटरी 80 फीसद तक केवल 40 मिनट में ही चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.4 kW के चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 7 घंटे तक का समय लगता है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.