Move to Jagran APP

नहीं बिक रही रतन टाटा के सपनों की कार, क्या हो सकती है बंद, जानिये

टाटा मोटर्स कम बिक्री के चलते नैनो को बंद कर सकती है। इस साल नैनो की सिर्फ 1851 यूनिट्स ही बिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले साल तक यह कार बंद की जा सकती है।

By Bani KalraEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 04:54 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 04:54 PM (IST)

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क) टाटा मोटर्स कम बिक्री के चलते नैनो को बंद कर सकती है। इस साल नैनो की सिर्फ 1851 यूनिट्स ही बिकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, अगले साल तक यह कार बंद की जा सकती है।

loksabha election banner

इससे पहले टाटा मोटर्स ने पिछले महीनों के दौरान इंडिका और इंडिगो कारों को बंद किया था। इनके बंद होने की वजह भी इनकी कम बिक्री थी। 1998 में लॉन्च हुई इंडिका की इस साल सिर्फ 2583 यूनिट्स और 2002 में लॉन्च हुई इंडिगो की 1756 यूनिट्स ही बिक पाईं। बिक्री में इस गिरावट को देखते हुए इन कारों को बंद कर दिया गया।

टाटा नैनो को 2009 में लॉन्च किया गया था। यह कार टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का ड्रीम प्रोजेक्ट थी। शुरुआत से ही यह कार ग्राहकों को ज्यादा पसंद नहीं आई थी। 2015 में इसका अपडेटेड GenX वर्जन लॉन्च किया गया था। इसमें ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन फीचर दिया गया था, लेकिन यह भी लोगों को लुभा नहीं पाया।

नैनो की अब तक की सबसे अच्छी सेल 2012 में दर्ज की गई थी। इस साल कंपनी ने सबसे ज्यादा 74,524 यूनिट्स बेची थी। इसके बाद नैनो की सेल में लगातार गिरावट देखी गई। हालांकि 2016 में एक बार फिर नैनो की सेल ने रफ्तार पकड़ी। इस साल नैनो की 21012 यूनिट्स बेची गई, लेकिन उसके बाद से इसकी सेल में फिर गिरावट आना शुरू हो गई। पिछले साल इसकी 7591 यूनिट्स बेची गई। इस साल अब तक यह आंकड़ा और भीकम रहा है और महज 1851 यूनिट्स बिक पाई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.