विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tata Motors अगले 3 महीनों के अंदर 5 नई SUVs कर रही है लॉन्च, लिस्ट में 2 इलेक्ट्रिक कार भी शामिल

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
Published: Thu, 07 Sep 2023 08:17 PM (IST)

Tata Motors भारतीय बाजार के अंदर अपनी 5 नई कारों को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इनमें ...और पढ़ें

Tata Motors अगले 3 महीनों 5 नई SUVs लॉन्च करने का प्लान बना रही है।
Tata Motors अगले 3 महीनों 5 नई SUVs लॉन्च करने का प्लान बना रही है।

HighLights

  1. Tata Punch EV को भारत में अक्टूबर 2023 तक पेश किया जाएगा।
  2. फेसलिफ्टेड टाटा हैरियर और सफारी को आने वाले महीनों में लॉन्च होंगी।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की पॉपुलर कार निर्माता कंपनी Tata Motors भारतीय बाजार के अंदर अपनी 5 नई कारों को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इनमें से 2 कारों को पेश भी कर दिया है। बाकी 3 कारों को अगले 3 महीनों के अंदर लॉन्च किए जाना है। आइए, इस लेख में जल्द ही लॉन्च होने वाले नेक्सन फेसलिफ्ट और नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट के साथ-साथ अपडेटेड हैरियर, सफारी और बिल्कुल नई पंच ईवी के बारे में जान लेते हैं।

Tata Nexon Facelift और Nexon EV Facelift

14 सितंबर को टाटा मोटर्स अपडेटेड नेक्सन और नेक्सन ईवी की कीमतों की घोषणा करेगी। नेक्सन फेसलिफ्ट का खुलासा कुछ दिन पहले कर दिया गया है और नई नेक्सन ईवी आज यानी 7 सितंबर को लॉन्च होगी। दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतें 14 सितंबर को सामने आएंगी। इन दोनों ही SUVs में बहुत कुछ समानता है, क्योंकि ये कर्व कॉन्सेप्ट से प्रेरित हैं।

यह भी पढ़ें- BMW 2 Series Gran Coupe M Performance Edition भारत में लॉन्च

Tata Harrier Facelift और Safari Facelift

फेसलिफ्टेड टाटा हैरियर और सफारी को आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा और इसकी डिजाइन काफी हद तक हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट से प्रभावित होगी। इस साल की शुरुआत में 2023 ऑटो एक्सपो में इसका अनावरण किया गया था। अपडेटेड एसयूवी के फ्रंट फेशिया में संशोधन होंगे और इंटीरियर में भी कई नए फीचर्स और तकनीक शामिल होंगी। दोनों को 2.0L डीजल इंजन द्वारा संचालित किया जाना जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- 2023 Jawa 42 Bobber Black Mirror एडीशन 2.25 लाख रुपये में हुई लॉन्च

Tata Punch EV

Tata Punch EV को भारत में अक्टूबर 2023 में पेश किया जाएगा और यह दूसरी पीढ़ी के ईवी आर्किटेक्चर के साथ ALFA (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें लिप्टन तकनीक और एक लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक और स्थायी चुंबक सिंक्रोनस मोटर की सुविधा होगी।

उम्मीद है कि इसकी ड्राइविंग रेंज 350 किमी के आसपास होगी और ये टियागो ईवी और टिगोर ईवी के ऊपर स्थित होगी। जासूसी तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट बंपर पर चार्जिंग सॉकेट, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है।