Tata Motors की ग्लोबल बिक्री में आई गिरावट
Tata Motors ने बताया कि उसके ग्रुप के व्हीकल्स की ग्लोबल बिक्री सितंबर माह में 27 फीसद गिरावट के साथ 89912 यूनिट्स रह गई है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors भारत में अपनी पैसेंजर कारों के साथ-साथ कमर्शियल व्हीकल की बिक्री करती है। टाटा मोटर्स ने गुरुवार को सितंबर माह की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने बताया कि उसके ग्रुप के व्हीकल्स की ग्लोबल बिक्री सितंबर माह में 27 फीसद गिरावट के साथ 89,912 यूनिट्स रह गई है।
टाटा मोटर्स ने इसमें जगुआर और लैंड रोवर ब्रांड के व्हीकल्स की सेल्स को भी शामिल किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बताया कि सितंबर में उसके सभी तरह के पैसेंजर व्हीकल्स की सेल प्रति वर्ष के आधार पर 14 फीसद गिरकर 61,388 यूनिट्स रह गई है। ग्रुप की ब्रिटेन की कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने सितंबर माह में ग्लोबल लेवल पर 53,091 यूनिट्स की बिक्री की है। जिसमें जगुआर ब्रांड की 13,800 यूनिट्स और लैंड रोवर ब्रांड की 39,291 यूनिट्स शामिल थी। कमर्शियल व्हीकल की बात की जाए तो मार्केट में कंपनी के टाटा मोटर्स और टाटा देवू ब्रांड के व्हीकल्स की बिक्री सितंबर में 28,524 यूनिट्स ही रही है। जो कि एक साल पहले बिकी यूनिट्स से करीब 45 फीसद कम है।
टाटा मोटर्स की भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली एसयूवी Tata Safari Storme है।
पावर और स्पेशिफिकेशन की बात करें तो Tata Safari Storme में 2179 cc का डीजल इंजन है जो कि दो पावर और स्पेशिफिकेशन में आता है। इसमें पहला 4000 Rpm पर 150 Ps की पावर और 1500 Rpm पर 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा 4000 Rpm पर 156 Ps की पावर और 1750 Rpm पर 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बता करें तो इंजन 6 स्पीड मैनुअल के ऑप्शन में आता है। कीमत की बात करें तो टाटा सफारी स्ट्रॉम की एक्स शोरूम कीमत 11.09 लाख रुपये से 16.43 लाख रुपये तक है।
यह भी पढ़ें:Honda Activa की खरीद पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, जानें कितना होगा फायदा
यह भी पढ़ें: 28.4 Kmpl का माइलेज देती है Maruti की यह कार, फेस्टिव सीजन पर कंपनी दे रही भारी डिस्काउंट