विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च, MG Windsor EV को देगी टक्कर

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:15 PM (IST)

टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार Tata Kuno EV 2027-28 में आ सकती है। Nexon EV और Sierra EV के बीच फैमिली खरीदारों को नया विकल्प देगी।

टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार MG Windsor EV को देगी टक्कर

टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार MG Windsor EV को देगी टक्कर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स भारतीय इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Tiago EV, Punch EV और Nexon EV जैसी इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं, जिनकी मदद से टाटा ने सब-4 मीटर सेगमेंट में अच्छी स्थिति हासिल की है। हालांकि, मिडसाइज इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कंपनी के सामने MG Windsor EV जैसी प्रतिद्वंद्वी कारों की चुनौती है।

Tata की नई इलेक्ट्रिक कार Kuno EV

टाटा कूनो ईवी को MG Windsor EV के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर तैयार किया जा रहा है। फिलहाल इस इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन नाम की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसकी संभावित पोजिशनिंग से संकेत मिलता है कि कंपनी इसे ऐसे ग्राहकों के लिए पेश कर सकती है, जो ज्यादा जगह और बेहतर प्रैक्टिकैलिटी वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं। फिलहाल MG Windsor मिडसाइज इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी है।

2027-28 में हो सकती है लॉन्च

Tata Kuno ईवी के लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, मौजूदा अनुमानों के अनुसार इसे 2027-28 तक बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी के इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो में इसे अगली जनरेशन की Nexon EV और Sierra EV के बीच जगह मिलने की उम्मीद है। अगली जनरेशन की Nexon EV को फिलहाल Garud कोडनेम दिया गया है। इस तरह कूनो ईवी टाटा के मौजूदा और आगामी इलेक्ट्रिक मॉडल्स के बीच एक नया विकल्प बन सकती है।

Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनेगी नई Tata Kuno EV

टाटा कूनो ईवी को कंपनी के Acti.ev प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। टाटा मोटर्स की अन्य इलेक्ट्रिक कारों में भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन कॉन्फिगरेशन को सपोर्ट करता है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD), रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) जैसे विकल्प शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- TATA Nexon की अगली जनरशन में दिखेंगे 18-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, जानिए कब तक हो सकती है लॉन्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।