विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA EV पर बंपर छूट: Curvv, Harier और दूसरे मॉडलों पर मिल रहे हैं लाखों के फायदे

Published: Thu, 08 Oct 2026 01:41 PM (IST)

TATA Discounts October 2026: टाटा मोटर्स अपनी इलेक्ट्रिक कूपे-एसयूवी कर्व ईवी और हैरियर ईवी सहित कई मॉडलों पर भारी छूट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors अपनी कूपे-SUV के इलेक्ट्रिक वर्जन TATA Curvv EV पर 3.35 लाख रुपए तक के फायदे दे रही है। Harrier EV भी इस महीने ब्रांड के डिस्काउंट ऑफर्स में शामिल हैं। TATA EV देश के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में सबसे आगे है और वर्तमान में कुल 7 गाड़ियां आती हैं। बता दें कि, इस महीने Tigor EV और Sierra EV पर किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है।

Tiago EV पर छूट

अक्टूबर 2026 में Tiago EV के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल 1.45 लाख रुपए तक के फायदों के साथ उपलब्ध है। Tiago EV के XT Long Range वेरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक हेचबैक के XT+ Long Range ट्रिम पर 1.25 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इस कार के मीडियम रेंज वेरिएंट्स रर 65,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।

TATA Punch EV

इस महीने TATA Punch EV पर भी 1.45 लाख रुपए तक फायदे मिल रहे हैं और बता दें कि इस महीने इस SUV के लॉंग रेंज ट्रिम्स पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक के MR वेरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। बेस-स्पेक MR स्मार्ट वेरिएंट इस महीने 95,000 रुपए तक के फायदे दे रहा है। 

Tata EV Discounts October 2026

Car Model

Maximum Discount

Offer Includes

Tata Tiago EV (Pre-facelift)

Up to Rs 1.45 lakh

Cash discount, intervention offer, exchange/scrappge incentive

Tata Punch EV (Pre-facelift)

Up to Rs 1.45 lakh

Cash discount, exchange/scrappge incentive

Tata Nexon EV

Up to Rs 45,000

Cash discount, exchange/scrappge incentive

Tata Curvv EV

Up to Rs 3.35 lakh

Cash discount, exchange/scrappge incentive, loyalty bonus

Tata Harrier EV

Up to Rs 2.75 lakh

Intervention offer, exchange/scrappge incentive

TATA Nexon

TATA Nexon EV पर अक्टूबर 2026 में 45,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। देश में अभी बिकने वाली मौजूदा TATA Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए से 17.49 लाख रुपए के बीच है।

TATA Curvv EV

टाटा कर्व ईवी ब्रांड की फ्लैगशिप कारों में से एक है और इसमें कूपे-SUV स्टाइल का डिजाइन मिलता है। अक्टूबर 2026 में Curvv EV पर 3.35 लाख रुपए तक के सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। इसके नॉन-एक्स वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं जबकि Creative ट्रिम पर 2.85 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इस SUV के सीरीज-एक्स वेरिएंट्स पर इस महीने 65,000 रुपए तक के सबसे कम फायदे मिल रहे हैं।

TATA Harrier EV

इस महीने TATA Harrier EV पर 2.75 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इस महीने Fearless+ और Empowered ट्रिम्स पर सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। लोअर-स्पेक एडवेंचर ट्रिम पर अक्टूबर 2026 में 2.6 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इस SUV के QWD Empowered ट्रिम पर 2.5 लाख रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 99hp की पावर और 147nm टॉर्क वाली ये गाड़ी जल्द होगी लॉन्च, फीचर्स से TATA Punch को देगी टक्कर