99hp की पावर और 147nm टॉर्क वाली ये गाड़ी जल्द होगी लॉन्च, फीचर्स से TATA Punch को देगी टक्कर
Maruti Suzuki Fronx Facelift: मारुति सुजुकी ने हाल ही में बलेनो फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च किया है जिसके बाद अब Fronx Facelift को भी लॉन्च करने की तैयारी है।
-1791032956351_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Fronx को 2032 में भारत में लॉन्च किया गया था और तभी से यह देश की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक बनी हुई है। कुछ ही समय पहले Baleno Facelift को भारत में लॉन्च करने के बाद कंपनी पर अपनी लोकप्रिय गाड़ी Fronx का भी फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है जिसे कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
टेस्टिंग और डिजाइन
Maruti Fronx Facelift 2026 को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में आई तस्वीरों से पता चलता है कि Fronx Facelift का कुल आकार मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। हालांकि, आने वाली Maruti Suzuki Fronx Facelift 2026 में नई ग्रिल क साथ-साथ नए डिजाइन किए गए आगे और पीछे के बंपर मिलने की पूरी उम्मीद है।
Fronx Facelift में बिक्री पर मौजूदा मॉडल जैसे ही या इससे मिलते-जुलते डिजाइन एलिमेंट्स जारी रहेंगे।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
इसके डिजाइन में कम ही बदलाव होने की उम्मीद है लेकिन इसमें नए फीचर्स की एक लंबी लिस्ट मिल सकती है जिसमें नया लेवल-2 ADAS यूनिट भी शामिल है। Fronx Facelift 2026 के प्रोटोटाइप को ADAS मॉड्यूल के साथ-साथ एक नए 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट में ज्यादा पार्किंग सेंसर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।
इसके इंटीरियर में एक बड़ी टचस्क्रीन, ज्यादा प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मैटेरियल, एक नया स्टीयरिंग व्हील और बहुत कुछ शामिल हो सकता है।
इंजन और पावरट्रेन
2026 Maruti Suzuki Fronx Facelift में पावरट्रेन के मामले में भी कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके टेस्ट म्यूल को ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ भी टेस्ट करते हुए देखा गया था। इसलिए, ऐसी उम्मीद है कि इस फेसलिफ्ट मॉडल में ऑल-व्हील ड्राइव भी मिल सकता है।
Fronx Facelift में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प पहले जैसे ही बने रहेंगे। 1.2 लीटर NA पेट्रोल इंजन 80hp की पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरी तरफ 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 99hp की पावर और 147nm का टॉर्क जनरेट करता है।
