विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki Wagon R Facelift भारत में जल्द होगी लॉन्च, मिल सकता है 3-सिलिंडर इंजन और अंडरबॉडी CNG

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:30 AM (IST)

Maruti Suzuki Wagon R Facelift: मारुति सुजुरी वैगन आर फेसलिफ्ट को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Wagon R Facelift 2026 पर अभी काम चल रही है और हाल ही में इसके एक टेस्ट म्युल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसी उम्मीद है कि इसके टॉप-स्पेक वेरिएंट में नया Z-सीरीज 3 सिलिंडर इंजन दिया जाएग और साथ ही CNG वेरिएंट्स में अंडरबॉडी CNG टैंक और बाकी फीचर्स मिलेंगे।

डिजाइन और साइड प्रोफाइल

Wagon R Facelift 226 में कुछ बहुत ज्यादा नहीं, लेकिन छोटे-मोटे या यूं कहें कि कुछ हल्के-फुल्के बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसी उम्मीद है कि 2026 Wagon R में नया हेडलैंप यूनिट, नया फ्रंट ग्रिल, नए सिरे से डिजाइन किए गए टेललैंप्स और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। साइड से देखने पर इस अपडेटेड मॉडल में पुराने जैसे ही पुल-टाइप डोर हैंडल, बड़ी विंडोज और एक फ्लैट रूफलाइन मिलने की उम्मीद है।

इंटीरियर और फीचर्स

Maruti Suzuki Wagon R Facelift का इंटीरियर अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन, ऐसी उम्मीद है कि इस फेसलिफ्ट मॉडल में नया डैशबोर्ड, प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मैटेरियल्स, एक बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

कंपनी ने हाल ही में देश में 2026 Maruti Suzuki Baleno Facelift लॉन्च की है। बलेनो फेसलिफ्ट की खास बात यह है कि इसके ऊंचे-स्पेक वेरिएंट्स में नया 3-सिलिंडर इंजन दिया गया है। ऐसी उम्मीद है कि यही नया इंजन आने वाली वैगन आर फेसलिफ्ट के भी टॉप-स्पेक वेरिएंट्स में मिल सकता है जो 83hp की पावर और 112nm का टॉर्क जनरेट करता है।

ट्रांसमिशन और सीएनजी विकल्प

इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। Wagon R को CNG वर्जन में भी पेश किया जाना जारी रहेगा और ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी 2026 Wagon R फेसलिफ्ट में अंडरबॉडी CNG टैंक दे सकती है।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki की हर गाड़ियों में मिलेगा ये खास सेफ्टी फीचर, अब पहले से सुरक्षित होगा सफर