Tata Curvv EV को मिली Series X, नए वेरिएंट्स में हुई लॉन्च, क्या है खासियत और कितनी है कीमत
वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में Tata Curvv EV को ऑफर किया जाता है। हाल में ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता टाटा की ओर से भारत में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कूप एसयूवी के तौर पर Tata Curvv EV को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की Series X को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी रेंज के साथ ऑफर किया गया है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई सीरीज X
टाटा मोटर्स ने कूप एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Tata Curvv EV की सीरीज X को भारत में लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज को दिया गया है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 26.03 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, वेंटिलेटिड सीट, रियर सनशेड, डार्क एडिशन, रिक्लाइनिंग रियर सीट, हरमन ऑडियो सिस्टम, जेबीएल के नौ स्पीकर का ऑडियो सिस्टम, Level-2 ADAS, 18 इंच अलॉय व्हील्स, V2V, V2L, इलेक्ट्रिक पावर्ड टेल गेट जैसे कई फीचर्स दिए हैं।
कितनी मिलेगी रेंज
टाटा की ओर से ऑफर की गई एसयूवी में 5kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। इस बैटरी को सिंगल चार्ज में 502 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में जो मोटर दी गई है उससे 167 हॉर्स पावर के साथ 215 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इस एसयूवी की सीरीज एक्स को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके Accomplished X 55 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है। इसके Empowered X 55 की एक्स शोरूम कीमत 19.19 और Empowered X 55 #DARK की एक्स शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये रखी है।
