विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Anivya EV: JLR नहीं अब चेरी के प्लैटफॉर्म पर बनेगी टाटा अविन्या, जानें कब होगी लॉन्च

Published: Thu, 04 Jun 2026 12:30 PM (IST)

TATA Avinya EV: टाटा मोटर्स 2026 में कई गाड़ियों लॉन्च कर रहा है। अब कंपनी अपनी नई Avinya EV रेंज ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors के लिए साल 2026 बहुत ही व्यस्त चल रहा है। कंपनी ने Sierra SUV की डिलीवरी शुरू कर दी है। इसके अलावा कंपनी ने Punch Facelift, Punch EV Facelift, Tiago Faelift और Tiago EV Facelift को भी मार्केट में उतारा है। साथ ही, TATA 2026 में अपनी नई Avinya रेंज के मॉडल को भी पेश करेगी।

Avinya की रेंज में बदलाव

TATA Motors की आने वाली अविन्या रेंज की शुरुआत Avinya X Coupe SUV के लॉन्च के साथ होनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TATA Motors अब इस गाड़ी के लिए पहले से तय किए गए JLR के EMA प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल शायद नहीं करेगी। इसके बजाय, कंपनी उस नए प्लैटफॉर्म को अपना सकती है जिस पर हाल ही में दिखाई गई Freelander EV को बनाया गया है।

TATA Avinya कोडनेम

TATA Avinya X के प्रोडक्शन मॉडल का कोडनेम P2 रखा गया है। अब यह कहा जा रहा है कि यह गाड़ी Chery के प्रीमिय EOX प्लैटफॉर्म के एक बदले हुए रूप पर आधारित हो सकती है जिसे iMAX प्लैटफॉर्म भी कहा जाता है। यह ऐसा मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म है जो 800V तक के इलेक्ट्रिकल सिस्टम और 350 KW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

पुराना प्लान क्यों बदला?

पहले यह उम्मीद थी कि TATA Avinya X को JLR के EMA प्लैटफॉर्म पर बनाया जाएगा। लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस योजना को छोड़कर Chery के प्लैटफॉर्म को चुना गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार Avinya की कीमत और उसके बिकने वाले अनुमानित आंकड़ों को देखते हुए JLR के EMA प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करना काफी महंगा साबित हो रहा था। इसी वजह से TATA को इस दूसरे विकल्प को चुनना पड़ रहा है।

क्या हो सकते हैं बदलाव?

खबरों के मुताबिक, कंपनी के इंजीनियर इस प्लैटफॉर्म को भारत के हिसाब से ढालने पर काम कर रहे हैं जिससे यहां की परिस्थितियों और जरूरतों के हिसाब के खर्च को सबसे कम किया जा सके। इस मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, JLR के EMA प्लैटफॉर्म को इस्तेमाल करने का खर्च सही साबित नहीं हो पा रहा था।

लॉन्च की टाइमलाइन

इस नई लाइनअप में लॉन्च होने वाली पहली गाड़ी Avinya X Coupe SUV होगी और इसके बाद एक प्रीमियम थ्री-रो वाली इलेक्ट्रिक SUV आ सकती है। इस बदले हुए प्लैटफॉर्म की जांच का काम अभी चल रहा है और इस साल के अंत तक इसके प्रोटोटाइप की टेस्टिंग शुरू होने की उम्मीद है। इस वजह से गाड़ी के सामने आने, लॉन्च होने या फिर प्रोडक्शन की टाइमलाइन अब 2027 के मिडिल तक बढ़ सकती है।

बैटरी और रेंज की संभावना

इन गाड़ियों में 65kWh से 80kWh के बीच की क्षमता वाली बैटरी इस्तेमाल होने की संभावना है जो TATA की अपनी बैटरी कंरनी Agratas से ली जाएगी। ध्यान देने वाली बात है कि Chery कंपनी JSW Motors को भी पुर्जो सप्लाई कर रही है जिससे भारत में काम करने वाले अलग-अलग ब्रांड्स के बीच एक जैसे कंपोनेंट्स का इस्तेमाल बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Maruti Arena की कारों को इस महीने खरीदना होगा आसान, मिल रहा किस गाड़ी पर कितना Discount Offer