विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tata Aeris का किन कारों से होगा मुकाबला, कितनी हो सकती है कीमत?

Published: Thu, 24 Sep 2026 04:01 PM (IST)

भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कल औपचारिक तौर पर नई कार Tata Aeris को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। ...और पढ़ें

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कल औपचारिक तौर पर नई कार Tata Aeris को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस कार को बाजार में किन कारों से मुकाबला करना होगा। इसमें कितना दमदार इंजन दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

टाटा लॉन्‍च करेगी नई कार

टाटा मोटर्स की ओर से कल औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में नई कार Tata Aeris को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इस कार को भारत में कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। जो टाटा टिगोर की जगह लेगी।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में टाटा की एरिस कार को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी कारों के साथ होगा।

कितनी होगी कीमत

टाटा की ओर से जब कल इस कार को लॉन्‍च किया जाएगा कीमत की सही जानकारी भी तभी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस कार को भारत में उसी कीमत पर लॉन्‍च किया जाएगा, जिस कीमत पर टाटा टिगोर को ऑफर किया जाता है।

कितना दमदार इंजन

टाटा की ओर से इस कार में भी 1.2 लीटर का वही इंजन उपयोग में लाया जा सकता है जिसको मौजूदा समय में टाटा टिगोर में दिया जाता है। इस इंजन से कार को 72 बीएचपी की पावर और 96.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ सीएनजी का विकल्‍प भी दिया जाएगा। साथ ही इस कार को पांच स्‍पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प में भी ऑफर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?