विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कल लॉन्‍च होगी Tata Aeris, कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में मुकाबला होगा कड़ा

Published: Thu, 24 Sep 2026 11:59 AM (IST)

भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कल औपचारिक तौर पर नई कार Tata Aeris को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में टाटा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कल औपचारिक तौर पर नई कार Tata Aeris को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस कार को किस तरह के फीचर्स के साथ लाया जाएगा। इसमें कितना दमदार इंजन दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

टाटा लॉन्‍च करेगी नई कार

टाटा मोटर्स की ओर से कल औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में नई कार Tata Aeris को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इस कार को भारत में कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। जो टाटा टिगोर की जगह लेगी।

क्‍या होगी खासियत

निर्माता की ओर से इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, एलईडी फॉग लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलैस चार्जर, ऑटो एसी, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, एबीएस, ईबीडी, छह एयरबैग जैसे कई फीचर्स इस कार में दिए जा सकते हैं।

कितना दमदार इंजन

टाटा की ओर से इस कार में भी 1.2 लीटर का वही इंजन उपयोग में लाया जा सकता है जिसको मौजूदा समय में टाटा टिगोर में दिया जाता है। इस इंजन से कार को 72 बीएचपी की पावर और 96.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ सीएनजी का विकल्‍प भी दिया जाएगा। साथ ही इस कार को पांच स्‍पीड मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्‍प में भी ऑफर किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

टाटा की ओर से जब कल इस कार को लॉन्‍च किया जाएगा कीमत की सही जानकारी भी तभी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस कार को भारत में उसी कीमत पर लॉन्‍च किया जाएगा, जिस कीमत पर टाटा टिगोर को ऑफर किया जाता है।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में टाटा की एरिस कार को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Maruti Dzire, Hyundai Aura के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Dzire AMT Long Term Review: 5स्‍टार सेफ्टी रेटिंग वाली डिजायर खरीदना किसके लिए बेहतर होगा, जानें डिटेल