TATA 'AERIS' कॉम्पैक्ट सेडान सितंबर में हो सकती है लॉन्च, नया डिजाइन 6 एयरबैग्स और एडवांस फीचर्स
TATA Tigor Facelift: टाटा अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए अवतार और Aeris नाम के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA की आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान में सिर्फ डिजाइन में बदलाव ही नहीं, बल्कि नया नाम भी देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस मॉडल को अभी तक Tigor Facelift कहा जा रहा है उसका नाम TATA Aeris हो सकता है और कंपनी के लाइनअप में Tigor की जगह लेगी।
ट्रेडमार्क रिकॉर्ड
इसे आगे बढ़ाते हुए एक ट्रेडमार्क रिकॉर्ड में मोटर व्हीकल और पार्ट्स के लिए TATA AERIS नाम दर्ज किया गया है। हालांकि, यह फाइलिंग इस नाम में TATA की दिलचस्पी को दिखाता है लेकिन बता दें कि अभी तक इस बात की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
डिजाइन और अपडेट
TATA अपनी कॉम्पैक्ट सेडान के लिए एक बड़ा अपडेट तैयार कर रहा है। जून में सामने आए डिजाइन पेटेंट की तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें पतले हेडलैंप, एक ग्लॉसी ब्लैक कनेक्टिंग एलिमेंट और फ्रंट की तरफ एक सीधा लुक दिया गया है। इसका बंपर ज्यादा शार्प लाइन्स और वर्टिकल व हॉरिजॉन्टल के साथ एक बड़े एयर डैम के साथ आता है।
इसके अलावा, नए व्हील डिजाइन, बदले हुए रियर लैंप एक नए सिरे से तैयार किया गया बंपर मिलने की भी उम्मीद है जबकि सेडान का बुनियादी आकार पहले जैसा ही दिखाई देता है।
नया नाम और मॉडल
अगर Aeris नाम को अपनाया जाता है तो ये बदलाव सिर्फ एक साधारण Tigor Facelift के तौर पर पेश करने के बजाय मॉडल की एक बड़ी रीपोजिशनिंग का हिस्सा होंगे। इस रीपोजिशनिंग का दायरा फाइनल इक्विपमेंट्स, कीमत और वेरिएंट लाइनअप पर निर्भर करेगा।
फीचर्स और केबिन अपडेट
अपडेटेड सेडान में इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई Tiago Facelift से कई फीचर मिलने की उम्मीद है। संभावित नए फीचर्स में 10.25 इंच की टचस्क्रीन, अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बदला हुआ स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस एंड्रॉइ़ड ऑटो और एप्पल कारप्ले और वायरलस चार्जिंग भी शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 6 एयरबैग मिलने की भी उम्मीद है।
इंजन और पावरट्रेन
मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल और फैक्ट्रूी-फिटेड CNG इंजन के जारी रहने की उम्मीद है। पेट्रोल मोड में इनका मौजूदा आउटपुट 86PS और 113nm है जबकि CNG मोड में यह 75.5PS और 96.5nm है जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT के विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा, टाटा Aeris.ev भी ला सकती है। बता दें कि, इसे सितंबर के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।
