TATA Sierra vs XUV 7X0: कौन सी SUV है फैमिली के लिए ज्यादा सुरक्षित, देखें एक-एक अंतर
TATA Sierra Mahindra XUV 7XO: ये दोनों ही गाड़ियां बहुत ही शानदार और सुरक्षित हैं जो 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में इन समय प्रीमियम और मॉडर्न तकनीक के साथ आने वाली गाड़ियों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। जब भी प्रीमियम हाई-टेक गाड़ियों की बात आती है तो Mahindra XUV 7X0 और TATA Sierra का जिक्र जरूर होता है जो अपने सेगमेंट में शानदार परफॉर्मेंस और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आती हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों में कौन सी बेस्ट है।
फीचर्स-डिजाइन में कौन आगे?
Mahindra XUV 7X0 में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट और एडवांस ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ, TATA Sierra अपने डिजाइन और TATA की सेफ्टी के लिए जानी जाती है। अगर आपकी तलाश एक ऐसी SUV की है जो परिवार के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ फीचर्स से भरपूर है तो यह दोनों ही गाडियां आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
कौन ज्यादा सुरक्षित?
सुरक्षा, गाड़ी खरीदते समय इस बात पर लोगों का बहुत ध्यान रहता है। सेफ्टी के मामले में दोनों ही गाड़ियां सबसे सुरक्षित SUVs की लिस्ट में आती हैं। Mahindra XUV 7X0 को BNCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट्स और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरे 5-स्टार रेटिंग मिलती है। वहीं, मजबूती के लिए जानी जाने वाली TATA की Sierra को भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल है।
इसके अलावा, दोनों ही SUV में 6 से 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और ऑल-डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाते हैं।
सेफ्टी फीचर्स
दोनों ही गाड़ियों में ड्राइवर की मदद के लिए लेवल-2 ADAS दिया गया है। XUV 7X0 के ADAS में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीप असिस्ट और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। TATA Sierra में भी ADAS के साथ-साथ ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग और 360 डिग्री 3D रियर कैमरा व्यू की सुविधा मिलती है।
इन दोनों मॉडल्स के रडार और सेंसर हमारे देश की ट्रैफिक कंडिशंस के हिसाब से काम करते हैं जिससे हाईवे ड्राइविंग और भी सुरक्षित हो जाती है।
फीचर्स में कौन आगे?
इंटीरियर की बात करें तो Mahindra XUV 7X0 थोड़ी आगे दिखती है क्योंकि इसके डैशबोर्ड पर 31.24 सेमी की ट्रिपल स्क्रीन दी गई है जिसमें आगे बैठे पैसेंजर के लिए एक अलग डिस्प्ले भी मौजूद है। इसके अलावा, इस गाड़ी में Dolby Atmos के साथ 16-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और ChatGpt के साथ एलेक्सा मिलती है।
दूसरी तरफ, TATA Sierra का इंटीरियर बहुत ही मॉडर्न और लाउंज जैसा अनुभव देता है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर कंसोल के साथ-साथ पीछे बैठने वाली पैसेंजर्स के लिए शानदार लेगरूम और प्रीमियम पावर्ड सीट्स दी गई हैं।
यह भी पढ़ें- TATA Sierra Legend Series भारत में लॉन्च, 6 एयरबैग और वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स
