Suzuki V Storm SX हुई अपडेट, नए रंग के साथ हुई लॉन्च, कितनी है कीमत?
दो पहिया वाहन निर्माता सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में Suzuki V Storm SX मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एडवेंचर सेगमेंट में Suzuki VStorm SX मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। हाल में ही इस मोटरसाइकिल को अपडेट किया गया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अपडेट हुई मोटरसाइकिल
सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में एडवेंचर सेगमेंट में वी स्ट्रॉर्म एस एक्स मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। हाल में ही इस मोटरसाइकिल को निर्माता की ओर से अपडेट किया गया है।
क्या हुआ अपडेट
इस मोटरसाइकिल को अपडेट में नए रंग का विकल्प दिया गया है। अब इसे मैट ग्रे रंग के विकल्प में भी ऑफर किया गया है। इसके अलावा इसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 249 सीसी की क्षमता के पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। जिससे इसे 26.5 हॉर्स पावर और 22.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है।
कैसे हैं फीचर्स
सुजुकी की ओर से वी स्ट्रॉर्म एसएक्स मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, ईजी स्टार्ट सिस्टम, सुजुकी राइड कनेक्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, विंडस्क्रीन, नकल कवर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इसको नए रंग के साथ अपडेट करने के बाद भी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस मोटरसाइकिल को 2.02 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ही ऑफर किया गया है। इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर निर्माता की ओर से Rynox का पांच हजार रुपये का वाउचर भी दिया जा रहा है।
