कंपनी ने किया कंफर्म, भारत में लॉन्च नहीं होगी सुजुकी जिम्नी
सुजुकी जिम्नी को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। जापान में लॉन्चिंग के समय सुजुकी ने घोषणा की थी कि जिम्नी को इंडोनेशिया में भी लॉन्च किया जाएगा। इसे इंडोनेशिया में हुए GIIAS ऑटो में पेश किया गया था। कंपनी इंडोनेशिया में जिम्नी का प्रोडक्शन करेगी, जहां से इसे आसियान देशों में भेजा जाएगा। माना जा रहा था कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा, लेकिन अब कंपनी ने इससे इनकार किया है। कंपनी ने कहा कि फिलहाल जिम्नी को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय बाजार में मारुति जिप्सी को रिप्लेस करने वाली जिम्नी एसयूवी को फिलहाल यहां नहीं उतारा जाएगा। हालांकि, कंपनी जिप्सी को एक अक्टूबर 2019 से अपनी लाइन-अप से हटा देगी। इसकी वजह इसका भारत NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट नॉर्म्स पर खरी नहीं उतरी है। इस टेस्ट में पास नहीं होने वाली कारों की बिक्री पर एक अक्टूबर 2019 से प्रतिबंध लग जाएगा। इसी वजह से यह खबरें आ रही थी कि कंपनी जिप्सी को जिम्नी से रिप्लेस करेगी।
इस एसयूवी की लंबाई 3300 mm, चौड़ाई 1475 mm, ऊंचाई 1715 mm और व्हीलबेस 2250 mm है। इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्क दिए गए हैं। यह जंगल ग्रीन, मीडियम ग्रे, पर्ल, सिल्की सिल्वर मैटलिक, प्योर व्हाइट पर्ल कलर में उपलब्ध है।
महिंद्रा थार से है जिम्नी का मुकाबला
महिंद्रा थार में 2.5 लीटर 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो 105 bhp की पावर और 247 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। थार का व्हीलबेस 2430 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 200 mm है। थार के लिए कई कस्टमाइज ऑप्शन्स उपलब्ध है। आप अपनी मर्जी के हिसाब से इसे कस्टमाइज करवा सकते हैं। इसमें आप आफ्टरमार्केट रिम्स, चौड़े टायर्स, बुलबार्स जैसी चीजें हैं जिन्हें आप थार में लगवा सकते हैं। कस्टमाइज करवाने के बाद थार एक बिल्कुल नए लुक में आपके सामने होगी।