विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Suzuki Hayabusa का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, 1340cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन और RPM असिस्ट के साथ

Published: Tue, 29 Sep 2026 02:03 PM (IST)

Suzuki Hayabusa: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी बाइक Hayabusa का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह बाइक कई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Suzuki Motorcycle India ने अपनी मशहूर स्पोर्ट्स टूरिंग मोटरसाइकिल Hayabusa का एक नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट स्टैंडर्ड Hayabusa लाइनअप के साथ ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस मोटरसाइकल में खास स्टाइलिंग एलिमेंट्स, कॉस्मेटिक बदलाव और राइडर-फोकस सुधार किए हैं जबकि स्टैंडर्ड में तीन नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। 

क्या है खास?

Hayabusa Special Edition खास तौर पर Pearl Vigor Blue कलर में पेश किया गया है और इसमें स्टैंडर्ड मोटरसाइकिल की तुलना में कई विजुअल अपग्रेड दिए गए हैं। इन खास ग्राफिक्स और व्हील फिनिश, फ्यूल टैंक पर 3D Suzuki लोगो, एक स्पेशल एडिशन बैज, मफलर-एंड और हीट गार्ड के लिए एनोडाइज्ड डिटेल्स और स्टैंडर्ड इक्विपमेंट्स के रूप में मिलने वाला सिंगल-सिट काउल शामिल है।

नई बैटरी

लेटेस्ट Hayabusa में अब नई ELIIY पावर लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो पहले से हल्की और ज्यादा कॉम्पैक्ट है। Suzuki का कहना है कि यह बैटरी लोड के दौरान ज्यादा स्थिर वोल्टेज देती है। कंपनी ने लॉन्च कंट्रोल सिस्टम और पावर मोड सेलेक्टर की सेटिंग्स को भी अपडेट किया है। इसमें एक खास अपडेट क्रूज कंट्रोल सिस्टम है जो गियर बदलते समय भी एक्टिव रह सकता है।

इंजन और पावर

मोटरसाइकिल में जाने-माने 1,340cc लिक्विड-कूल्ड इनलाइ-फोर इंजन से ही पावर मिलती है। फ्यूल-इजेक्टेड DOHC मोटर को रेव रेंज में शानदार टॉर्क देने के लिए ट्यून किया गया है और यह Hayabusa की खासियतों में से एक बनी हुई है। Suzuki का कहना है कि इसके एग्जॉस्ट साउंड को कंपनी के एग्जॉस्ट साउंड क्वालिटी इवैल्यूएशन प्रोग्राम का इस्तेमाल कर के तैयार किया गया है।

फीचर्स और कीमत

इसमें मोशन ट्रैक ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, बायो-डायरेक्शनल क्विक शिफ्ट सिस्टम, Suzuki ईजी स्टार्ट सिस्टम, तो RPM असिस्ट, स्लोप डिपेंडेंट कंट्रोल सिस्टम, फुल LED लाइटिंग सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। अपडेटेड स्टैंडर्ड Hayabusa की कीमत 18,99,900 रुपए (एक्स-शोरूम)है। वहीं, नए Hayabusa Special Edition की कीमत 19,90,9000 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

यह भी पढ़ें- Mercedes Benz GLC Electric नवंबर में होगी लॉन्च, मिलेगा 39 इंच का हाइपरस्क्रीन और 715 किमी की रेंज