विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mercedes Benz GLC Electric नवंबर में होगी लॉन्च, मिलेगा 39 इंच का हाइपरस्क्रीन और 715 किमी की रेंज

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:00 PM (IST)

Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज-बेंज 4 नवंबर 2026 को भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV GLC को लॉन्च करेगी जो ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mercedes Benz 4 नवंबर 2026 को भारत में GLC इलेक्ट्रिक लॉन्च करेगी और कंपनी इसकी बुकिंग अक्टूबर के पहले हफ्ते से लेना शुरू कर देगी। इस SUV को पुणे के चाकन प्लांट में स्थानीय रूप से असेंबल किया जाएगा। भारत में GLC इलेक्ट्रिक को स्टैंडर्ड-व्हीलबेस GLC 400 4MATIC स्पेसिफिकेशन में पेश किया जाएगा।

सबसे तेज लोकल असेंबली

Mercede-Benz का कहना है कि GLC इलेक्ट्रिक भारत में स्थानीय तौर पर असेंबल होने वाला सबसे तेज ग्लोबल मॉडल बनेगा जो यूरोप में बिक्री शुरू होने के सिर्फ 6 महीने बाद ही भारतीय बाजार में आ जाएगा। बता दें कि, GLC दुनिया भर में Mercedes के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में से एक है।

व्हीलबेस और आर्किटेक्चर

इलेक्ट्रिक GLC का व्हीलबेस 2,972mm है जो पेट्रोल GLC से 84mm लंबा है। ऐसा इसके डेटिकेटेड EV Architecture की वजह से है। हालांकि, Mercedes ने चीन जैसे बाजारों के लिए GLC इलेक्ट्रिक का लॉंग व्हीलबेस वर्जन पेश किया है लेकिन भारत में शुरुआत के स्टैंडर्ड-व्हीलबेस मॉडल ही लाया जाएगा। इसका बूट स्पेस 570 लीटर है जो पीछे की सीट्स को मोड़ने पर 1,740 लीटर तक बढ़ जाता है।

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन के अंदर स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल पर फिजिकल बटन और रोटरी नॉब दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें एक बड़ा 39.1 इंच का MBUX हाइपरस्क्रीन दिया गया है। यह एक स्मूथ पैनल है जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और फ्रंट-पैसेंजर स्क्रीन आपस में जुड़े हुए हैं और इसे इंटीरियर का एक खास अट्रैक्शन माना जा रहा है।

बैटरी और मोटर

GLC 400 4MATIC इलेक्ट्रिक में 94kWh की NMC बैटरी दी गई है जो दोनों एक्सल पर लगी दो इलेक्ट्रिक मोटरों को पावर देती है जिससे यह ऑल-व्हील ड्राइव बनती है। Mercedes का दावा है कि यह गाड़ी 0 से 100kmph की स्पीड सिर्फ 4.3 सेकंड में पकड़ सकती है और इसका टॉप-स्पीड 210kmph है। WLTP के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 715 किमी तक है जो इसे दुनिया भर में उपलब्ध सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV में शामिल करती है।

DC फास्ट चार्जिंग

यह SUV 330kW तक की हाई-पावर DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है जिससे छोटे स्टॉप में ही काफी रेंज जोड़ी जा सकती है। इसे आसानी से मोड़ने और पार्क करने में मदद करने के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर रियर-एक्सल स्टीयरिंग दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव: नहीं भरा ई-चालान तो बिजली बिल में जुड़ेगा जुर्माना, RC-DL पर लगेगी रोक