विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Suzuki e Sky इलेक्‍ट्रिक कार हुई लॉन्‍च, कितनी है रेंज और क्‍या आएगी भारत?

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:59 AM (IST)

वाहन निर्माता सुजुकी की ओर से दुनिया के कई देशों में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता सुजुकी भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में वाहनों की बिक्री करती है। निर्माता की ओर से जापान में अपनी सबसे छोटी इलेक्‍ट्रिक कार के तौर पर Suzuki e Sky को लॉन्‍च कर दिया गया है। इसे किस तरह के फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। कितनी रेंज इसमें दी गई है। क्‍या इस कार को भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Suzuki E Sky कार

सुजुकी की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर ई स्‍काई इलेक्‍ट्रिक कार को जापान में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसके पहले विजन ई स्‍काई कॉन्‍सेप्‍ट के तौर पर पेश किया जा चुका है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस कार को जापान में लॉन्‍च किया गया है। इस कार की लंबाई चार मीटर से कम है, जिससे यह ट्रैफिक और छोटी सड़कों पर भी आसानी से चलाई जा सकती है।

कैसे हैं फीचर्स

सुजुकी की ओर से इस कार में बॉक्‍सी डिजाइन दिया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, रूफ स्‍पॉयलर, पार्किंग सेंसर, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ADAS, 360 डिग्री कैमरा, V2L, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कितनी है रेंज

निर्माता की ओर से इस गाड़ी की बैटरी क्षमता, मोटर और चार्जिंग स्‍पीड की जानकारी को नहीं दिया गया है। लेकिन यह गाड़ी एक बार चार्ज होने के बाद 310 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

कितनी है कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान में इस कार को 1.55 मिलीयन जापानी पेंस की कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। जो भारत में करीब 9.50 लाख रुपये होते हैं। अब इसकी बिक्री को 16 नवंबर से शुरू किया जा सकता है।

क्‍या भारत में होगी लॉन्‍च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को फिलहाल जापान के बाजार में ही ऑफर किया जा रहा है। भारतीय बाजार में इस कार को लॉन्‍च किया जाएगा या नहीं इस पर कोई औपचारिक जानकारी निर्माता की ओर से अभी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?