विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस हफ्ते लॉन्‍च हो सकता है Suzuki E Access, बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ मिलेगी Honda Activa E को चुनौती

Published: Sun, 08 Jun 2025 03:29 PM (IST)

दो पहिया वाहन निर्माता Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता ...और पढ़ें

Suzuki E Access को इस हफ्ते में लॉन्‍च किया जा सकता है। जानें पूरी डिटेल।
Suzuki E Access को इस हफ्ते में लॉन्‍च किया जा सकता है। जानें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. सुजुकी ई- एक्‍सेस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को किया जाएगा लॉन्‍च
  2. 11 जून 2025 को एक कार्यक्रम में लॉन्‍च हो सकता है स्‍कूटर
  3. सिंगल चार्ज में मिल सकती है 95 किलोमीटर तक की रेंज

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए उत्‍पादों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। इसी क्रम में अगले हफ्ते एक और नए इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च किया जा सकता है। Suzuki E Access स्‍कूटर को किस तरह के फीचर्स और रेंज साथ लॉन्‍च (Suzuki E Access launch) किया जाएगा। इस स्‍कूटर से किसे चुनौती मिलेगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

अगले हफ्ते लॉन्‍च हो सकता है Suzuki E Access

सुजुकी की ओर से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर Suzuki E Access को लॉन्‍च किया जा सकता है। इस स्‍कूटर को कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया जाएगा।

कब होगा लॉन्‍च

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 11 जून 2025 को इस स्‍कूटर को औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसके कुछ समय के बाद इसे खरीदा जा सकेगा।

मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

सुजुकी की ओर से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्‍कूटर Suzuki E Access में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें सुजुकी राइड कनेक्‍ट एप, कलर्ड टीएफटी एलसीडी स्‍कीन, स्‍मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट, की-फॉब, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टार्टर स्विच, ड्राइविंग के लिए ईको, राइड ए, राइड बी और रिवर्स मोड सहित कई फीचर्स को दिया गया है।

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

Suzuki E Access इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में 3.07 KWh की क्षमता की लिथियम ऑयन फास्‍फेट बैटरी को दिया है। इस बैटरी को पोर्टेबल चार्जर से 6.42 घंटे में और फास्‍ट चार्जर से 2.।2 घंटे में 0-100 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 71 किलोमीटर प्रति घंटे तक है और इसमें लगी बैटरी से इसे 4.। किलोवाट की पावर और 15 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। फुल चार्ज होने के बाद इसे 95 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

लॉन्‍च के समय ही स्‍कूटर की सही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इस स्‍कूटर को सुजुकी की ओर से एक लाख रुपये से 1.10 लाख रुपये की संभावित एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

सुजुकी की ओर से जब इस स्‍कूटर को औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। तब इसका सीधा मुकाबला Honda Activa Electric और Honda QC1 के अलावा Ather, Ola, Vida जैसे इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स के साथ होगा।