Studds Z600 हेलमेट हुआ लॉन्च, भारत का पहला ECE 22.06 सर्टिफाइड वाला सस्ता हेलमेट
Studds Accessories ने भारत का पहला ECE 22.06 सर्टिफाइड Z600 हेलमेट लॉन्च किया है। यह हेलमेट 2,000 रुपए से कम कीमत में यूरोपीय सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है, जिससे राइडर्स को किफायती दाम पर बेहतर सुरक्षा मिलेगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टू-व्हीलर हेलमेट निर्माता कंपनी Studds Accessories ने Z600 हेलमेट लॉन्च किया है। यह Studds ब्रांड के तहत आने वाला पहला ऐसा हेलमेट है जिसे हेलमेट के यूरोपीय सेफ्टी स्टैंडर्ड्स ECE 22.06 के लिए सर्टिफाइड किया गया है। यह 2,000 रुपए से कम में आने वाला भारत का पहला ECE 22.06 सर्टिफाइड हेलमेट जिसकी कीमत 1,695 रुपए है।
ECE 22.06 सेफ्टी टेस्ट
ECE 22.06 ने पुराने 22.05 नियम की जगह ली है और यह हेलमेट की ज्यादा सख्ती से जांच करता है। इसमें रोटेशनल इंपैक्ट टेस्ट, अलग-अलग स्पीड पर इंपैक्ट टेस्ट और वाइजर की ज्यादा सख्ती से जांच को शामिल किया गया है। Z600 इन सभी टेस्टिंग स्टैंडर्ड्स को 1.695 रुपए वाले हेलमेट में लेकर आया है। इससे अब कीमत को ध्यान में रखते हुए हेलमेट खरीदने वाले राइडर को सेफ्टी से समझौता नहीं करना पड़ेगा।
हेलमेट कलर ऑप्शन
Z600 कलर चुनने के तरीकों में भी बदलाव कर रहा है। इसे सॉलिड कलर दिया जा रहा है और इसका एक वेरिएंट पूरी तरह से ग्राहकों द्वारा चुना जाएगा। सोशल मीडिया पर पोल की एक सीरीज के जरिए राइडर्स कई विकल्पों में से इसके एक शेड को चुन रहे हैं। शुरुआती लॉन्च के लिए लाइन-अप में ग्लॉस ब्लैक, मैट ब्लैक और ग्लॉस व्हाइट शामिल हैं जबकि पेस्टल और मैटेलिक शेड्स जल्द ही आने वाले हैं।
डिजाइन और फीचर्स
Z600 एक ओपन-फेस हेलमेट है जिसमें लंबा वाइजर दिया गया है और इसे रोजाना के सफर के लिए बनाया गया है। इस हेलमेट में हाई-डेंसिटी EPS लाइनर के ऊपर हाई-इंपैक्ट रेसिस्टेंट आउटर शेल दिया गया है। स्क्रैच से बचाने के लिए इसके वाइजर पर सिलिकॉन की कोटिंग की गई है और चिन स्ट्रैप क्विक-रिलीज है और इसका बकल स्टेनलेस स्टील का बना हुआ है।
कंफर्ट के लिए Z600 में हाइपोएलर्जेनिक लाइनर, हटाए जा सकने वाले चीक पैड्स, एक नेक कर्टेन और एक पैडेड चिन स्ट्रैप दिया गया है और इसका वजन लगभग 1,050 ग्राम है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।