विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Studds ने लॉन्च किया Looney Tunes हेलमेट, सुरक्षा के साथ मिलेगा कार्टून का मजा

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:05 PM (GMT+05:30)

STUDDS Youth Looney Tunes Edition: स्टड्स ने वार्नर ब्रदर्स के साथ मिलकर युवाओं और बच्चों के लिए लूने ट्यून्स कार्टून डिजाइन वाला नया रेडर यूथ हेलमेट लॉन्च किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टू-व्हीलक हेलमेट ब्रांड Studds ने Warner Bros के साथ हाथ मिलाया है जिसके तहत उन्होंने बच्चों और युवाओं के लिए Raider Youth Looney Tunes Edition नाम से नया हेलमेट लॉन्च किया है जिस पर कार्टून कैरेक्टर्स की डिजाइन बनी हुई है। यह हेलमेट Studds से पहले से आने वाले Raider Youth फुल-फेस हेलमेट का ही नया डिजाइन है।

डिजाइन और कार्टून कैरेक्टर्स

इस हेलमेट में किसी एक हिस्से पर नहीं बल्कि पूरे हेलमेट पर एक जैसी और शानदार डिजाइन दी गई है। इस पर Bugs Bunny, Tweety, Daffy Duck, Taz, Road Runner और Wile E. Coyote जैसे कई मशहूर कार्टून कैरेक्टर्स की रंग-बिरंगी बनी हुई हैं और साथ ही Looney Tunes का लोगो भी है। यह हेलमेट 6 रंगों में मिलता है- ब्लू, बेबी पिंक, फ्लेम ब्लू, पास्टल ग्रीन, व्हाइट औप ब्लैक।

लॉन्च और खासियत

अगस्त 2026 में लॉन्च हुआ Studds का रेडर यूथ हेलमेट खास तौर पर युवा राइडर्स और छोटे सिर के आकार वाल एडल्ट्स के लिए बनाया गया है। इस नए Looney Tunes Edition में पुराने वाले मॉडल के सभी फीचर्स मिलते हैं जैसे की मजबूत ABS आउटर शेल, हवा पास करने के लिए वेंटिलेशन सिस्टम और स्क्रैच-प्रूप वाइजर। यह हेलमेट XXS और XS साइज में आता है इसपर ISI का सर्टिफाइड का मार्क भी है।

इस हेलमेट की शुरुआती कीमत 1,395 रुपए है। यह सभी अधिकृत स्टड्स डीलर्, स्टड्स के स्टोर्स और उनकी आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- PwD कार मालिकों को बड़ी राहत; FASTag की वैलिडिटी बढ़कर हुई 5 साल, इस दिन से नए नियम होंगे लागू