Steelbird ने लॉन्च किया नया Vintage 5.0 रेट्रो हेलमेट, मिलेगा रिट्रैक्टेबल पीक और ISI-DOT सेफ्टी
स्टील बर्ड हेलमेट्स ने नया ओपन-फेस हेलमेट Vintage 5.0 लॉन्च किया है, जो क्लासिक लुक और आधुनिक सुरक्षा का बेहतरीन मिश्रण है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की हेलमेट बनाने वाली कंपनियों में से एक Steelbird Helmets ने अपना नया ओपन-फेस हेलमेट Vintage 5.0 लॉन्च किया है। इस हेलमेट को उन लोगों के लिए बनाया गया है जो मोटरसाइकिल के पुराने जमाने का क्लासिक और विंटेज लुक पसंद करते हैं। लेकिन साथ ही सेफ्टी और कंफर्ट के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते। यह रोज ट्रैवल करने वालों, स्कूटर चलाने वालों और पुरानी बाइक्स के शौकीन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है।
इस्तेमाल के साथ स्टाइल
Vintage 5.0 को खास तौर पर उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो बाइक राइडिंग करते वक्त एक अलग स्टाइल चाहते हैं। इसका रेट्रो स्टाइल वाला ओपन-फेस डिजाइन राइडर को खुलापन और कंफर्ट देता है। यह शहर में रोज चलने से लेकर लॉंग राइड्स तक के लिए सही है।

मजबूती और सेफ्टी
सुरक्षा के लिए Vintage 5.0 में मजबूत इनर शेल और झटके सहने वाला थर्मोप्लास्टिक आउटर शेल लगाया गया है जिससे यह ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होने के साथ-साथ सुरक्षित भी रहे। यह हेलमेट ISI और DOT दोनों सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है जिससे स्टाइल के साथ-साथ अच्छी सेफ्टी भी मिल सके।
रिट्रैक्टेबल वाइजर पीक सिस्टम
Vintage 5.0 में नया रिट्रैक्टेबल वाइजर पीक सिस्टम शामिल है जिससे राइडर्स अपनी सुविधा और चलाने की जरूरत के हिसाब से हेलमेट के आगे वाले पीक को ऊपर-नीचे या एडजस्ट कर सकते हैं। इसमें ऐसा वाइजर लगाया गया है जो स्क्रैच-रेसिस्टेंट है। इससे हेलमेट पर खरोंच नहीं पड़ती और राइडिंग के दौरान रास्ता साफ दिखता है। साथ ही, तेज लाइट्स और धूप में आंखों पर पड़ने वाली चमक को कम करने के लिए स्मोक वाइजर भी मिलता है।
पैडिंग और वेंटिलेशन
राइडर के कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए Vintage 5.0 में सॉफ्ट पैडिंग दी गई है जिससे देर तक हेलमेट पहनने पर भी कंफर्ट मिलता है। साथ ही, इसके डायनामिक वेंटिलेशन सिस्टम से हेलमेट के अंदर हवा का बहाव भी अच्छा बना रहता है। इसका साइड स्ट्रैप एडजस्टेबल है जिससे हेलमेट सिर पर सही तरीके से फिट बैठता है। वहीं, क्विक रिलीज चिन स्ट्रैप की मदद से हेलमेट को आसानी से पहना या उतारा जा सकता है।

कीमत और हेलमेट साइज
Vintage 5.0 चार साइज में मिलेगा- Small (560mm), Medium (580mm), Large (600mm) और XL (620mm)। इससे राइडर्स को अपने सिर के साइज और जरूरत के हिसाब से सही फिट मिल सकेगा। 2,149 रुपए का ये हेलमेट Steelbird का Vintage 5.0 रेट्रो स्टाइल, ISI और DOT सर्टिफिकेशन, नए फीचर्स और अच्छे कंफर्ट का मेल देता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।