विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अक्टूबर में लॉन्च होगी Skoda Slavia Facelift, Apple CarPlay और रियर सीट मसाजर जैसे फीचर्स

Published: Tue, 29 Sep 2026 03:29 PM (IST)

Skoda Slavia Facelift: स्कोडा 6 अक्टूबर को अपनी नई Slavia Facelift सेडान भारत में लॉन्च करने जा रही है जो नए डिजाइन और फीचर्स के साथ आएगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda Slavia Facelift 6 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होने वाली है। इस मिडसाइड सेडान का प्रोडक्शन पुणे के चाकन में स्थित Skoda Auto Volkswagen India के प्लांट में शुरू हो गया है और 15,000 रुपए में इसकी प्री-बुकिंग जारी है। इसमें Kushaq वाला रियर-सीट मसाज फीचर दिया गया है।

डिजाइन और लुक

लॉन्च से पहले Skoda ने Slavia Facelift को अनवील कर दिया है। हेडलाइट्स और टेल-लैंप्स में बदलाव, नए स्टाइल के बंपर और स्पोर्टी दिखने वाले 16-इंच के अलॉय व्हील्स की वजह से यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा शार्प दिखती है। इसके टेल-लैंप्स में अब सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में नए पेंट विकल्प भी मिलते हैं जिनके नाम आर्कटिक सिल्वर और Cappuccino Beige हैं।

इंटीरियर और केबिन

अंदर की तरफ Slavia Facelift काफी हद तक मौजूदा मॉडल के लेआउट को ही बनाए रखती है। इसमें 10.1 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इसी तरह, 8-इंच की यूनिट की जगह 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसके फीचर्स में सिंगल-पेन सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर-सीट मसाजर और वायरलेस एप्पल कारप्ले और Android Auto शामिल हैं।

इसके अलावा, Skoda के फिक्स-ज्योमेट्री एसी कंप्रेसर की जगह वेरिएबल-ज्योमेट्री यूनिट का इस्तेमाल करके एसी की परफॉर्मेंस में सुधार किया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

बोनट के नीचे, Slavia Facelift में मौजूदा मॉडल वाले 115hp/178nm के 1.0 लीटर और 150hp/250nm के 1.5 लीटर डायरेक्ट-इजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या एक नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 1.5 लीटर इंजन को सिर्फ 7-स्पीड DCT के साथ जोड़ा गया है।

ऐसी उम्मीद है कि Slavia Facelift की कीमत मौजूदा मॉडल, जो 9.99 लाख रुपए (एक्स-शोरुम) से 18.29 लाख रुपए है, से थोड़ी ज्यादा होगी।

यह भी पढ़ें- Mercedes Benz GLC Electric नवंबर में होगी लॉन्च, मिलेगा 39 इंच का हाइपरस्क्रीन और 715 किमी की रेंज