Skoda Kushaq को खरीदने के लिए अब देनी होगी ज्यादा कीमत; पढ़ें कितनी हुई महंगी
भारत में वाहन निर्माता स्कोडा की ओर से कई कारों को बिक्री के लिए ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में स्कोडा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से अपनी एसयूवी Skoda Kushaq की कीमत को बढ़ा दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है। किस वेरिएंट को कितना महंगा किया गया है। अब इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी हुई एसयूवी
स्कोडा की ओर से ऑफर की जाने वाली Skoda Kushaq की कीमत को बढ़ा दिया गया है। इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।
कितनी बढ़ी कीमत
जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी की कीमत में निर्माता की ओर से 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग की गई है।
किस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
निर्माता की ओर से इस एसयूवी के चार वेरिएंट्स की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। इन वेरिएंट्स में एक लीटर इंजन वाले Prestige और मोंटे कार्लो ऑटोमैटिक शामिल हैं। इसके साथ ही 1.5 लीटर इंजन वाले वेरिएंट्स में प्रेस्टीज डीएसजी और मोंटे कार्लो डीएसजी शामिल हैं।
अन्य वेरिएंट्स की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी
जानकारी के मुताबिक स्कोडा की ओर से बेस वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। इसके एक लीटर इंजन वाले सिग्नेचर मैनुअल और एटी की कीमत में 10 हजार रुपये, स्पोर्टलाइन मैनुअल, प्रेस्टीज मैनुअल, क्लासिक प्लस एटी और स्पोर्ट्स लाइन एटी वेरिएंट्स की कीमत में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं इसके 1.5 लीटर इंजन वाले स्पोर्ट्स लाइन डीएसजी वेरिएंट की कीमत में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
कितना दमदार इंजन
स्कोडा की ओर से एसयूवी में पेट्रोल इंजन के दो विकल्प दिए गए हैं। जिसमें एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे 85 किलोवाट की पावर और 178 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन से 110 किलोवाट की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।
कितनी हुई कीमत
कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब स्कोडा कुशाक की एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 19.19 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्टर, क्या खरीदने में होगा फायदा?
