विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

28 जून को लांच के बाद इस दिन से शुरू होगी स्कोडा कुशाक की डिलवीरी, सामने आई ये जानकारी

By Rishabh ParmarEdited By:
Published: Fri, 25 Jun 2021 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 07:01 PM (IST)

Upcoming SUV Skoda Kushaq चेक रिपब्लिक की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा भारत में 28 जून को अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी ...और पढ़ें

28 जून को लांच के बाद इस दिन से शुरू होगी स्कोडा कुशाक की डिलवीरी
28 जून को लांच के बाद इस दिन से शुरू होगी स्कोडा कुशाक की डिलवीरी

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। चेक रिपब्लिक की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा भारत में 28 जून को अपनी मच अवेटेड एसयूवी कुशाक को लांच करने जा रही है। इस बात से तो एसयूवी के सभी चाहने वाले अवगत हैं। हाल ही में की तरफ से अब इसकी डिलीवरी डेट का खुलासा कर दिया गया है। स्कोडा इंडिया के प्रमुख Zac Hollis ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है कि स्कोडा कुशाक की बुकिंग 28 जून से शुरू होने के बाद ग्राहक इसके 1लीटर TSI पेट्रोल इंजन वाले मॉडल की डिलीवरी 12 जुलाई से ले सकेंगे।

जानकारी के लिए बता दें अभी कुछ वक्त पहले ही कंपनी की तरफ से इस बात की घोषणा भी की गई थी कि कुशाक के 1.L पेट्रोल इंजन वाले मॉडल को कंपनी 28 जून को लांच करेगी। वहीं इसके 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के लिए ग्राहकों को अगस्त 2021 तक का इंतज़ार करना पड़ेगा। हालांकि सभी मॉडल्स की बुकिंग को कंपनी 28 जून से ही लेना शुरू कर देगी। बता दें कुशाक लांच के बाद सेग्मेंट में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी।

जानकारी के लिए बता दें नई स्कोडा कुशाक फॉक्सवैगन समूह के नए MQB AO IN प्लेटफॉर्म की शुरुआत का प्रतीक होगी, जो जल्द ही लॉन्च होने वाले VW Taigun में भी देखा जाएगा। इसके टॉप-स्पेक मॉडल को हाई स्पेक और आरामदायक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जैसे कि इसमें लैदर सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटोमेटिक क्लायमेट कंट्रोल एसी, ऑटोमेटिक हेडलैंप, जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्कोडा कथित तौर पर कुशाक के मोंटे कार्लो एडिशन की तैयारी कर रही है जो बाद में लांच किया जाएगा।

इंजन : 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, यह वही यूनिट है जो VW T-ROC को पावर देती है। यह इंजन अधिकतम 148bhp का पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक शामिल होंगे। दूसरी तरफ, 1.0 लीटर टर्बो इंजन 113bhp की पावर और 175Nm का टार्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए, इस इंजन को या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा जाएगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।