विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Shahid Kapoor की करोड़ों की Mercedes ने दिया धोखा, लॉक हुई गाड़ी और एक्टर हुए लाचार

Published: Thu, 09 Apr 2026 04:03 PM (IST)

बॉलीवुड स्‍टार Shahid Kapoor की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह अपनी नई Mercedes की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बॉलीवुड सितारों के गैराज में भी एक से बढ़कर एक कार हैं। ऐसी ही महंगी कारों का शौक बॉलीवुड स्‍टार Shahid Kapoor को भी है। लेकिन इस बार सुर्खियों में शाहिद कपूर की नई एसयूवी है। जिसे कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर ने खरीदा है। किस कारण शाहिद और उनकी एसयूवी सुर्खियों में है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Shahid Kapoor की एसयूवी हुई वायरल

बॉलीवुड स्‍टार शाहिद कपूर की नई एसयूवी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसका कारण भी काफी अलग है।

क्‍या है कारण

वायरल वीडियो के मुताबिक शाहिद की नई एसयूवी लॉक हो गई और कोशिश करने के बाद भी खुल नहीं पा रही थी। शाहिद ने कार के रिमोट से उसे खोलने की कोशिश भी की, लेकिन फिर भी मर्सिडीज की यह एसयूवी अनलॉक नहीं हुई। 

कुछ समय पहले ही खरीदी Mercedes Benz

शाहिद कपूर ने कुछ समय पहले ही नई एसयूवी के तौर पर Mercedes Benz G Class को खरीदा है। सोशल मीडिया पर कुछ फोटो अपलोड की गई थीं, जिसमें शाहिद कपूर मर्सिडीज बेंज की जी क्‍लास के साथ नजर आ रहे थे।

क्‍या है खासियत

शाहिद ने जिस जी क्‍लास को खरीदा है वह Mercedes Benz G Class 450D है। यह क्‍लासिक ग्रे रंग में खरीदी गई है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। जिसमें 20 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, एलईडी लाइट्स, एमबीयूएक्‍स एनटीजी 7, ड्यूल टोन नापा लेदर, बर्मेस्‍टर थ्रीडी सराउंड साउंड डॉल्‍बी एटमॉस, एंबिएंट लाइट्स, ADAS, ऑफ रोड क्षमता, 241 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस जैसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इसमें नया छह सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जिससे इसे 270 किलोवाट पावर के साथ 750 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस एसयूवी को 5.8 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

कितनी है कीमत

मर्सिडीज की नई एसयूवी को भारतीय बाजार में 2.90 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही इसमें कस्‍टमाइज करने का विकल्‍प भी दिया गया है। जिसके बाद इसकी कीमत में बदलाव हो सकता है।