विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज से पूरी तरह शुरू होगा Samruddhi Mahamarg, मुंबई से नागपुर के बीच सिर्फ आठ घंटे में पूरा होगा सफर, जानें क्‍या है खासियत

Published: Thu, 05 Jun 2025 09:50 AM (IST)

भारत में लगातार सड़कों की स्थिति बेहतर की जा रही है। कई नए Expressway पर काम किया जा रहा है ...और पढ़ें

Mumbai-Nagpur Expressway या Samruddhi Mahamarg की क्‍या है खासियत, जानें डिटेल।
Mumbai-Nagpur Expressway या Samruddhi Mahamarg की क्‍या है खासियत, जानें डिटेल।

HighLights

  1. 701 किलोमीटर लंबे एक्‍सप्रेस वे से जुड़ेंगे नागपुर-मुंबई
  2. 16 घंटे के सफर को पूरा करने में लगेंगे सिर्फ आठ घंटे
  3. Mumbai-Nagpur एक्‍सप्रेस वे 10 जिलों से गुजर रहा

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में पिछले कुछ सालों में नए हाइवे और एक्‍सप्रेस वे बनाए जाने से सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी आसान हो गया है। महाराष्‍ट्र में आज एक और नए एक्‍सप्रेस वे को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। इसकी क्‍या खासियत हैं। इस एक्‍सप्रेस वे पर सफर (Samruddhi Expressway route) करने से समय की कितनी बचत हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कुछ देर में शुरू होगा नया एक्‍सप्रेस वे

भारत के महाराष्‍ट्र में आज कुछ देर में एक और एक्‍सप्रेस वे को शुरु कर दिया जाएगा। जिससे लोगों को एक शहर से दूसरे शहर जाने में काफी आसानी हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक महाराष्‍ट्र के सीएम Devendra Fadanvis समृ‍द्धि महामार्ग एक्‍सप्रेस वे के आखिरी चरण (इगतपुरी से ठाणे) का उद्घाटन (Samruddhi Mahamarg inauguration) दोपहर 12 बजे के बाद करेंगे।

क्‍या है खासियत

समृद्धि महामार्ग एक्‍सप्रेस वे का आधिकारिक नाम हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्‍ट्र समृद्धि महामार्ग है। यह एक्‍सप्रेस वे 701 किलोमीटर लंबा है, जो मुंबई को नागपुर से जोड़ता है। छह लेन के इस एक्‍सप्रेस वे को बनाने में करीब 55 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। एक्‍सप्रेस वे पर युद्ध जैसी स्थिति में एयरफोर्स के लड़ाकू विमान उतारने का भी ध्‍यान रखा गया है। इस एक्‍सप्रेस वे में 65 पुल, 24 इंटरचेंज, छह सुरंग, 400 से ज्‍यादा वाहन अंडर पास (Mumbai-Nagpur Expressway tunnel) भी बनाए गए हैं। 

स्‍पीड के साथ समय की होगी बचत

इस एक्‍सप्रेस वे को 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन इस पर अधिकतम स्‍पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे की ही होगी। जिससे मुंबई और नागपुर के बीच सफर करने में 16 घंटे की जगह सिर्फ आठ घंटे का समय लगेगा।

सुरक्षा का भी रखा ध्‍यान

नए एक्‍सप्रेस वे पर सुरक्षा का भी पूरा ध्‍यान रखा गया है। सुरक्षा के लिए इस पर हर पांच किलोमीटर के बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही तेज स्‍पीड में वाहन चलाने, लेन में वाहन न चलाने पर चालान भी करने में मदद मिलेगी।

10 जिलों से गुजरेगा एक्‍सप्रेस वे

महाराष्‍ट्र में यह एक्‍सप्रेस वे 10 जिलों से गुजर रहा है। जिसमें नागपुर, वर्धा, अमरावती, वाशीम, बुलढाना, जालना, छत्रपती संभाजीनगर, नासिक, अहमदनगर और ठाणे हैं। जिसमें भिवंडी, कल्‍याण, नासिक, कोपरगांव, शिरडी, जालना, वर्धा, छत्रपती संभाजीनगर जैसे शहर भी सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे।