विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Top 5 two wheeler in November 2023: नवंबर में सबसे अधिक बिकी ये बाइक्स, हीरो ने मारी फिर से बाजी

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
Published: Thu, 07 Dec 2023 02:40 PM (IST)

Top 5 two wheeler in November 2023 आज हम आपके लिए नवंबर में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट ...और पढ़ें

नवंबर में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट
नवंबर में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में टू व्हीलर की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। आज भी कुछ लोगों की पहली पसंद बाइक है। क्या आप भी अपने लिए एक नई मोटरसाइकिल लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और कंफ्यूज है कि कौन सी मोटरसाइकिल खरीदे तो आज हम आपके लिए नवंबर में सबसे अधिक बिकने वाली बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं।

हीरो

इस लिस्ट में पहले नंबर हीरो ही है। हीरो भारतीय बाजार में आज से ही नहीं कई समय से लोगों के बीच काफी अधिक पसंद की जाती है। इसकी कुल 4,76,286 यूनिट्स सेल हुई है। वहीं इसकी तुलना पिछले साल के इसी महीने से करें तो कंपनी ने कुल 3,79,839 यूनिट्स की सेल की थी।

होंडा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा है। वाहन निर्माता कंपनी ने इस बाइक की कुल 4,20,677 यूनिट्स की सेल की है। जबकि इसकी तुलना पिछले साल के इसी महीने से करें तो कंपनी ने कुल 3,53,540 यूनिट्स की सेल की थी।

टीवीएस

तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में टीवीएस है। कंपनी ने 2023 नवंबर में इसकी कुल 2,87,017 यूनिट्स की सेल की थी। वहीं नवंबर 2022 में इसकी कुल 1,91,730 यूनिट्स की सेल हुई थी।

बजाज

बजाज भारतीय बाजार में आज से ही नहीं लोगों के बीच कई समय से लोगों के दिलो पर राज कर रही है। कंपनी ने सबसे अधिक 2,18,597 यूनिट्स की सेल की थी।

रॉयल एनफील्ड

भारतीय बाजार में बुलेट का क्रेज सबसे अधिक युवाओं के बीच है। कंपनी ने पिछले महीने इस बाइक की कुल 75,137 यूनिट्स की सेल की थी। वहीं इसकी तुलना पिछले साल के इसी महीने से करें तो कंपनी ने 65,760 यूनिट्स की सेल की थी।

यह भी पढ़ें-

2024 Maruti Suzuki Swift हाइब्रिड इंजन के साथ देगी 24 KMPL का जबरदस्त माइलेज, इंजन डिटेल्स आई सामने

CNG cars with sunroof: सनरूफ के साथ आती है ये सीएनजी कारें, यहां पढ़ें इनकी लिस्ट