विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield Himalayan750 का टीजर जारी, 2026 में क्रूज कंट्रोल और LED लाइट्स के साथ होगी लॉन्च

Published: Fri, 30 Oct 2026 02:27 PM (IST)

Royal Enfield Himalayan 750: एनफील्ड ने अपनी आने वाली हिमालयन 750 का नया टीजर जारी किया है, जिसे EICMA 2026 में लॉन्च किया जाएगा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield ने अपनी आने वली बाइक Himalayan 750 का नया टीजर जारी कर दिया है। Himalayan 750 को हाल ही में पहली बार टीज किया गया था और इसे EICMA 2026 में लॉन्च किया जाएगा। इस मोटरसाइकिल के कई प्रोटोटाइप देश में कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किए जा चुके हैं। इस बाइक को पहली बार Himalayan 440 के लॉंग लॉन्च इवेंट के दौरान शोकेस किया गया था।

 
 
 
View this post on Instagram

इंजन और पावरट्रेन

Royal Enfield Himalayan 750 में लगभ 749cc वाला इंजन मिल सकता है। यह ट्विन-सिलिंडर इंजन ब्रांड के मौजूदा 650cc पैरेलल ट्विन इंजन से लिया जाएगा जो 47.4hp की पावर और 56.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। Himalayan 750 के इंजन से लगभग 55hp की पावर और 58nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है। इस इंजन के लिक्विड-कूल्ड होने और इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ दिए जाने की संभावना है।

खास तौर पर, Himalayan 750 में क्विकशिफ्टर मिलने की उम्मीद नहीं है लेकिन इसमें स्लिपर और असिस्ट क्लच दिए जाने की संभावना है।

डिजाइन और फीचर्स

शोकस किए गए Royal Enfield Himalayan 750 यूनिट में 19-इंच का फ्रंट व्हील इस्तेमाल किया गया था जबकि Himalayan 450 में 21-इंच का फ्रंट व्हील मिलता है। इसके अलावा, इस मोटरसाइकिल में अलॉय व्हील्स भी दिए जाने की उम्मीद है। Himalayan 750 में लंबी विंडशील्ड, हाफ-फेयरिंग, 17-लीटर फ्यूल टैंक और एक स्प्लिट सीट शामिल होने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट में ट्विन डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क मिलने की संभावना है।

क्या मिलेंगे फीचर्स?

Himalayan 750 के स्विचगियर में ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग्स और क्रूज कंट्रोल के लिए डेटिकेटेड स्विच दिए गए हैं। इस बाइक में नया LED हेडलाइट, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, कलर्ड TFT क्लस्टर, स्विचेबल ABS और कुछ राइडिंग मोड्स मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 750 जल्द हो सकती है लॉन्च; पहला टीजर जारी, मिलेगा 55hp वाला पावरफुल इंजन