Royal Enfield Himalayan 750 जल्द हो सकती है लॉन्च; पहला टीजर जारी, मिलेगा 55hp वाला पावरफुल इंजन
Royal Enfield Himalayan 750: रॉयल एनफील्ड ने अपनी आने वाली हिमालयन 750 का पहला टीजर जारी किया है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield ने पहली बार Himalayan 750 का टीजर जारी किया है। Himalayan 750 के प्रोटोटाइप को कई बार देखा गया है और ब्रांड ने इसे Himalayan 440 के लॉन्च इवेंट में भी दिखाया गया था। आइए आने वाली Royal Enfield 750 के टीजर इमेज, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डालते हैं।
जारी किया टीजर
ब्रांड ने Royal Enfield Himalayan 750 की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक लोकेशन के कोऑर्डिनेट्स भी दिए गए हैं। यह लोकेशन मिलान, इटली की है इसलिए Himalayan 750 EICMA में अपनी ऑफिशियल शुरुआत करेगी। यहां पर आप ब्रांड द्वारा शेयर का गई पोस्ट को देख सकते हैं।
View this post on Instagram
व्हील्स और हार्डवेयर
शोकेस की गई Royal Enfield Himalayan 750 यूनिट में आगे की तरफ 19-इंच का व्हील इस्तेमाल किया गया था जबकि Himalayan 450 में 21-इंच का फ्रंट व्हील मिलता है। फीचर्स की बात करें तो एक लंबी विंडशील्ड, एक हाफ-फेयरिंग, 17-इंच का मस्कुलर फ्यूल टैंक, एक स्प्लिट सीट, आगे की तरफ ट्विन डिस्क, पीछे की तरफ सिंगल डिस्क और अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
स्विचगियर और फीचर्स
Royal Enfield Himalayan 750 कई एडवांस फीचर्स से लैस है। इसके स्विचगिय में ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग्स और क्रूज कंट्रोल के लिए स्पेशल स्विच दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल में नई LED हेडलाइट, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, कलर्ड सर्कुलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्विचेबल ABS और राइडिंग मोड्स मिलने की उम्मीद है।
इंजन पावर और गियरबॉक्स
Royal Enfield Himalayan 750 में 749cc का इंजन मिलने की उम्मीद है। यह ट्विन-सिलिंडर इंजन ब्रांड के 650cc पैरेलल ट्विन इंजन से लिया जाएगा जो 47.4hp की पावर और 56.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। लेकिन, उम्मीद है कि यह नया 750cc का इंजन लगभग 55hp की पावर और 58nm का टॉर्क जनरेट करता है जो एक लिक्विड-कूल्ड यूनिट होने की उम्मीद है।
इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। बता दें कि, Himalayan 750 में क्विकशिफअटर नहीं मिलने की उम्मीद है लेकिन इसमें स्लिपर और असिस्ट क्लच दिए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 750 जल्द हो सकती है लॉन्च, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स और 4 कलर ऑप्शन भी
