विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield Himalayan 750 जल्द हो सकती है लॉन्च, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स और 4 कलर ऑप्शन भी

Published: Fri, 02 Oct 2026 10:30 AM (IST)

Royal Enfield Himalayan 750: रॉयल एनफील्ड जल्दी ही अपनी नई एडवेंचर बाइक Himalayan 750 लॉन्च करने वाली है। इसमें क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर के पहले हफ्ते में Royal Enfield के Himalayan बेसकैंप इवेंट में केवल Himalayn 440 ही नई मोटरसाइकिल नहीं थी। ब्रांड ने Himalayan 750 के बिना कवर्ड वर्जन को भी दिखाया जिससे इसकी कई जानकारियां सामने नहीं आई है जैसे कि यह क्रूज कंट्रोल पाने वाली पहली Royal Enfield होगी। अब इसे और भी कलर्स में देखा गया है।

नए कलर और टेस्टिंग

इस बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हालांकि, उन सभी मौकों पर कवर्ड ही देखी गई है। ऐसी उम्मीद है कि इसे- रेड, व्हाइट और ग्रे कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फ्रेम के बाहर एक और मोटरसाइकिल है जो वह ब्लैक कलर हो सकता है जिसे पहले देखा जा चुका है। यानी, यह कुल 4 कलर ऑप्शन के साथ आ सकती है।

अलॉय वेरिएंट आने वाली मोटरसाइकिल का रोड-फोकस्ड और टूरिंग वर्जन है। इसमें आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच का व्हील सेटअप दिया गया है।

क्रूज कंट्रोल और स्विचगियर

Himalayn 750 के राइड में स्विचगियर पर एक CRUISE बटन मिलेगा जिसके साथ RES/+ टॉगल भी दिया गया है। इससे यह साफ पता चलता है कि इस मोटरसाइकिल में राइड बाय-वायर थ्रॉटल कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल दिया जाएगा जो एक एडवेंचर टूरर बाइक के लिए बहुत काम के फीचर्स हैं। पुरानी तस्वीरों में एक अलग M बटन भी देखा गया था जो वैसा ही है जैसा Himalayan 450 में मिलता है।

Himalayan 450 में इसका इस्तेमाल ABS को ऑन-ऑफ करने के लिए किया जाता है तो वहीं बाकी Royal Enfield बाइक्स में यह राइड मोड्स बदलने के काम आता है।

सस्पेंशन सेटअप और टायर

इसके फ्रंट में टेस्ट बाइक में एडजस्टेबल शोवा USD Forks दिए गए हैं। पीछे का सस्पेंशन फ्रेम पर लगे प्रीलोड एडजस्टर के साथ एक मोनोशॉक जैसा दिखता है। पुरानी तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि इसमें छोटी Himalayan Bikes की तरह 21-इंच के पहिए के बजाय आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के पहिए दिए गए हैं।

इंजन और स्पेक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीछे वायर मेश गार्ड से सुरक्षित बड़ा रेडिएटर साफ दिख रहा है जो यह पक्का करता है कि इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। ऐसी उम्मीद है कि Himalayan 750 में एक नया पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जाएगा जो Himalayan 450 के सिंगल सिलिंडर इंजन के मुकाबले बड़ा है और लंबे समय तक हाईवे पर राइडिंग के लिए ज्यादा बेहतर है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 750 जल्द हो सकती है लॉन्च, स्विचेबल ABS के साथ मिल सकता है 55hp वाला इंजन