लॉन्च हुई नई Royal Enfield Continental GT 650, टाइप-सी चार्जिंग के साथ क्या-क्या मिलेगा नया
Royal Enfield Continental GT 650: रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई कॉन्टिनेंटल GT 650 भारत में लॉन्च कर दी है। नए ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट की ग्लोबल लीडर Royal Enfield ने आज अपनी मशहूर कैफे रेसर बाइक Continental GT 650 का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। कैफे रेसर की पर कायम रहते हुए इस नई Continental GT 650 में कई अपडेट किए गए हैं जो इसके स्टाइल और आधुनिक समय की जरूरतों को और बेहतर बनाते हैं।
नए फीचर्स और अपडेट
बाइक को एक शार्प और दमदार लुक देने के लिए इसमें ब्लैक-पेटेंड इंस्ट्रूमेंट काउल दिया गया है। बेहतर दिखाने के लिए इसमें स्टाइलिश नई LED ट्रैफिकेटर्स दिए गए हैं। सफर के दौरान आसानी के लिए इसमें USB टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट मिलता है। मौजूदा एपेक्स ग्रे वेरिएंट के अलावा, अब रॉकर रेड वेरिएंट में ब्लैक-आउट इंजन, एग्जॉस्ट और कास्ट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
इंजन और पावर
Continental GT 650 में Royal Enfield का मशहूर पैरेलल ट्विन-सिलिंडर इंजन है जो एयर/ऑयल कूल्ड सेटअप के साथ आता है। इसका 648cc इंजन 7,150rpm पर 47hp और 5,250rpm पर 52.3nm का टॉर्क जनरेट करता है जो एक 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा है।
चेसिस और सस्पेंशन
हैरिस परफॉर्मेंस के साथ मिलकर तैयार किया गया स्टील ट्यूबलर-क्रेडल फ्रेम, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और गैस-चार्ज्ड ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर के साथ मिलकर काम करता है। यह एक संतुलित और कॉन्फिडेंस से भरा राइडिंग अनुभव देता है जो Continental GT की असली पहचान है।
डिजाइन और लुक
इसका फ्यूल टैंक बहुत ही शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है। इस बाइक को चलाने की पोजीशन काफी अग्रेसिव है। इसका पुराना और क्लासिक लुक 1950 और 60 से दशक की कैफे रेसर बाइकों की याद दिलाता है। इसका नया वर्जन इसके पुराने लुक को और बेहतर बनाता है। यह अपडेटेज Continental GT 650 14 अगस्त से भारत के सभी रॉयल एनफील्ड शोरूम में मिलने लगेगी।
| Variant | Price (Ex-showroom) |
| Rocker Red – blacked-out engine with cast alloy wheels | INR 3,58,427 |
| British Racing Green– polished engine with traditional spoke wheels | INR 3,58,427 |
| Apex Grey – blacked-out engine with cast alloy wheels | INR 3,80,921 |
| Mr Clean - polished engine with traditional spoke wheels | INR 3,87,667 |
यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 440 की लॉन्च डेट कंफर्म, जानिए कितनी होगी कीमत और क्या मिलेगा नया
