विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

EICMA 2024: Royal Enfield Classic 650 पेश, रेट्रो-रोडस्टर लुक समेत मिले एडवांस फीचर्स

Published: Tue, 05 Nov 2024 05:50 PM (IST)

इटली के मिलान में EICMA 2024 का कार्यक्रम चल रहा है। यहां पर नई Royal Enfield Classic 650 को कंपनी ...और पढ़ें

EICMA 2024 में Royal Enfield Classic 650 हुई पेश।
EICMA 2024 में Royal Enfield Classic 650 हुई पेश।

HighLights

  1. नई क्लासिक 650 का डिज़ाइन छोटी क्लासिक 350 जैसा ही है।
  2. इसमें 647.95cc, एयर और ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन है।
  3. नवंबर 2024 में गोवा में मोटोवर्स इवेंट में लॉन्च हो सकती है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। EICMA 2024 में रॉयल एनफील्ड अपनी नई बाइक पेश कर रही है। अभी तक कंपनी ने दो बाइक को रिवील कर चुकी है। वहीं, अब कंपनी ने Royal Enfield Classic 650 को पेश किया है। इस बाइक का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं। इसे चार अलग-अलग डुअल-टोन पेंट स्कीम में पेश किया गया है। आइए जानते हैं कि यह किन बेहतरीन फीचर्स के साथ आई है।

Royal Enfield Classic 650: कैसा है डिजाइन?

बिल्कुल नई रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 में रेट्रो-रोडस्टर डिजाइन दिया गया है। यह छोटी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के समान ही है। बाइक में एक समान गोल LED हेडलाइट, क्रोम हेडलाइट रिंग, गोल संकेतक, दर्पण, फेंडर, फोर्क कवर और टियर ड्रॉप के साइज का फ्यूल टैंक दिया गया है। फ्यूल टैंक पर 2D रॉयल एनफील्ड लोगो लगाया गया है, लेकिन वल्लम रेड हैंडराइटिंग फॉन्ट में एक फंकी लोगो दिया गया है।

क्लासिक 650 के साइड पैनल में टेल सेक्शन और स्पोक व्हील भी 350cc रोडस्टर के समान ही दिया गया है। नई क्लासिक 650 में डुअल पीशूटर एग्जॉस्ट दिया गया है। इसे चार कलर ऑप्शन ब्लैक क्रोम, ब्लंटेड थोरपे ब्लू, वल्लम रेड और टील में लाया गया है।

Royal Enfield Classic 650: फीचर्स

  • रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 में 647.95cc, एयर और ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 47.6PS की पावर और 52.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
  • क्लासिक 650 में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, फ्यूल गेज समेत दूसरी जानकारी राइडर को मिलती है।
  • इसमें नेविगेशन ट्रिपर पॉड दिया गया है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए ब्लूटूथ के जरिए से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का फीचर देता है। बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।
  • इसमें सुपर मेट्योर 650 जैसा ही स्टील ट्यूबलर फ्रेम दिया गया है। इसमें फोर्क कवर और ट्विन रियर शॉक्स के साथ 43 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क दिया गया है।
  • नई क्लासिक 650 में 19-इंच का फ्रंट और 18-इंच का रियर स्पोक व्हील दिया गया है, जिसमें 100-सेक्शन फ्रंट और 140-सेक्शन रियर टायर हैं।
  • इसमें आगे की तरफ 320 मिमी डिस्क और पीछे की तरफ 300 मिमी डिस्क ब्रेक दिया है, जिसमें डुअल-चैनल ABS सिस्टम भी है। क्लासिक 650 में 14.3-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

Royal Enfield Classic 650: कब होगी लॉन्च?

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 को भारत में नवंबर 2024 में गोवा में होने वाले रॉयल एनफील्ड के मोटोवर्स मोटरसाइकिल फेस्टिवल में लॉन्च किया जा सकता है। बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 3.20 लाख रुपये हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला BSA गोल्ड स्टार 650 और कावासाकी Z650RS जैसे अन्य 650cc रोडस्टर्स के साथ देखने के लिए मिलेगा।

यह भी पढ़ें- EICMA 2024 में Royal Enfield Bear 650 लॉन्च, दमदार इंजन और रेट्रो स्पोर्टी लुक के साथ मारी एंट्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।