विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में तीसरी बार इजाफा, अब खरीदना पहले से होगा महंगा

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:28 PM (IST)

Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार बढ़ी है जिससे यह अलग-अलग ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield Classic 350 कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि, इस रेट्रो-स्टाइल रोडस्टर की इस साल यह तीसरी बार कीमत बढ़ाई गई है। वेरिएंट के आधार पर Classic 350 अब 2,000 रुपए तक महंगी हो गई है। आइए इसकी नई कीमतों के बारे में जानते हैं।

तीसरी बार बढ़ी कीमतें

मोटरसाइकिल की कीमत में इस साल तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। पहली बढ़ोतरी इस साल जनवरी में हुई थी और Royal Enfield Classic 350 लगभग 2,025 रुपए तक महंगी हो गई थी। दूसरी बार जुलाई 2026 में इसकी कीमत में इजाफा हुआ था और बाइक लगभग 2,000 रुपए महंगी हुई थी। वहीं, हालिया बढ़ोतरी लगभग 2,000 रुपए जो अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग कीमतों में मिलेगा

क्या है नई कीमत?

बेस-स्पेक रेडडिट्च रेड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.89 लाख रुपए है। हाल ही में पेश किया गया टॉप-स्पेक वेरिएंट कीमत बढ़ने के बाद 2.26 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होगा। यहां नीटे टेबल में हर वेरिएंट की नई कीमत दी गई है:

Royal Enfield Classic 350 Variants & New Ex-Showroom Prices

Variants

New Ex-showroom Prices

Redditch Red

Rs 1.89 lakh

Madras Red

Rs 1.96 lakh

Medallion Bronze

Rs 2.01 lakh

Commando Sand

Rs 2.12 lakh

Gorkha Green

Rs 2.12 lakh

Gun Grey

Rs 2.21 lakh

Stealth Black

Rs 2.21 lakh

Emerald

Rs 2.26 lakh

Signature White

Rs 2.26 lakh

इंजन और पावर

Royal Enfield Classic 350 को हाल ही में स्लिपर और असिस्ट क्लच के साथ अपडेट किया गया था। इस मोटरसाइकिल में ब्रांड के J-Series 350cc इंजन दिया गया है जो ब्रांड के बाकी 350 मॉडल्स जैसे Meteor 350, Royal Enfield Hunter 350 और Bullet 350 में भी आता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 20.2hp की पावर और 27nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़ें- Ampere Nexus EX+ इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में 136 किमी की रेंज और 30 से ज्यादा फीचर्स