Rohit Sharma ने खरीदी दूसरी Lamborghini Urus, कीमत जानकर उड़ जाएगा होश
भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने Lamborghini Urus का अपडेटेड SE वर्जन खरीदा है। उन्होंने पहले वाली Urus को Dream11 कॉन्टेस्ट के विजेता को दे दिया था। नई Urus SE में 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 620hp की पावर देता है। यह इलेक्ट्रिक मोड में 60 किमी तक चल सकती है और 0-100km/h की रफ्तार 3.4 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.57 करोड़ रुपये है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने एक बार फिर से Lamborghini Urus को खरीदा है। इस बार रोहित शर्मा ने इसका अपडेटेड SE वर्जन को खरीदा है। रोहित ने इसे फिर से इसलिए खरीदा है, क्योंकि उन्होंने अपने पुराने Urus को Dream11 फैंटेसी क्रिकेट कॉन्टेस्ट के विजेता को देने का ऐलान किया था। जिसे उन्होंने विजेता को शौप दिया था।
Rohit Sharma ने खरीदी Lamborghini
सोशल मीडिया पर शेयर हुए एक वीडियो में Lamborghini मुंबई डीलरशिप को रोहित शर्मा को नई Urus SE डिलीवर करते हुए देखा गया। वीडियो में SUV का नया ऑरेंज शेड (Arancio Argos) नजर आ रहा है, जो उनके पहले वाली ब्लू Urus से अलग है। हालांकि, डिलीवरी के समय रोहित की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं।
डिजाइन और फीचर्स
Lamborghini Urus SE में पुराने मॉडल की तुलना में कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसमें नया LED मैट्रिक्स हेडलाइट डिजाइन है, जो पहले के Y-मोटिफ से अलग है। फ्रंट बंपर और बड़ा ग्रिल इसे ज्यादा आक्रामक लुक देता है। इसमें दिए गए 23-इंच के अलॉय व्हील्स इसके स्पोर्टी लुक को बढ़ाने का काम करता है।
पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
- नई Lamborghini Urus SE में 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो V8 इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 620hp की पावर और 800Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 25.9kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक वाले प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम भी दिया गया है, जिसकी वजह से कार का इंजन कुल 800hp की पावर और 950Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- यह SUV सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 60 किमी तक चल सकती है और 130km/h तक की स्पीड पर EV मोड में काम करती है। 0-100km/h की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 3.4 सेकेंड लगते हैं और इसकी टॉप स्पीड 312km/h है।
- Lamborghini Urus SE के कीमत की बात करें, तो जिस मॉडल को रोहित शर्मा ने खरीदा है, उसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.57 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें- पुरानी Maruti Suzuki Alto को Lamborghini Huracan रेप्लिका में बदला, सोशल मीडिया पर Video Viral
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।