180km तक का माइलेज देने वाली Revolt RV 300 क्या जीत पाएगी आपका दिल?
Revolt Intellicorp ने अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RV 300 को भारत में लॉन्च कर दिया है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Revolt Intellicorp ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें Revolt RV 300 और Revolt RV 400 शामिल हैं। Revolt RV 300 कंपनी की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक बाइक है। यह इलेक्ट्रिक बाइक Artificial Intelligence पर काम करती है। इसके कई फीचर्स को आप App के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें अलावा आप इसकी बैटरी को किसी भी नॉर्मल सॉकेट में लगाकर चार्ज कर सकते हैं। आज हम आपको इस बाइक के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसकी कीमत के बारे में भी बताएंगे। डालते हैं एक नजर,
बैटरी- Revolt RV 300 में 2.7 kW की लिथियम–ऑयन बैटरी दी गई है।
रेंज- यह इलेक्ट्रिक बाइक फुल चार्ज पर 80 से 180 किलोमीटर का रेंज देती है।
चार्जिंग- इसमें आपको रिमूवेबल बैटरी मिलती है जिसे आप ऑन बोर्ड चार्जर की मदद से घर या ऑफिस कहीं भी चार्ज कर सकते हैं।
मोटर- RV 300 में 1.5 kW का मोटर दिया गया है।
टॉप स्पीड- इसकी टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटे है।
सस्पेंशन- Revolt RV 300 के फ्रंट में अपसाइड डाउन फॉर्क्स और रियर में अडस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
ब्रेकिंग- Revolt RV 300 में ड्यूल डिस्क सेटअप दिया गया है। यानी कि इसके फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 180 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
डायमेंशन और वजन- Revolt RV 300 का ग्राउंड क्लियरेंस 225 मिलीमीटर है। वहीं, इसका वजन 101 किलोग्राम है।
मोड्स- Revolt RV 300 में तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें ECO, Normal और Sport शामिल है।
माइलेज- ECO मोड में 25Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें 180 किलोमीटर का रेंज मिलता है। वहीं, Normal मोड में 45Kmph की टॉप स्पीड दी गई है। इसमें 110 किलोमीटर का रेंज मिलता है। जबकि, Sport मोड में 65Kmph की टॉप स्पीड के साथ 80 किलोमीटर का रेंज मिलता है।
कीमत- कंपनी की एंट्री-लेवल बाइक RV 300 को खरीदने के लिए आपको 2999 रुपये प्रति माह देना होगा। ऐसा आपको 37 महीनों तक करना होगा। यानी आपको Revolt RV 300 के लिए 37x2999= 110,963 रुपये देने होंगे।