विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Triber होगी Turbo इंजन के साथ अपडेट, कब तक हो सकती है लॉन्‍च?

Published: Wed, 23 Sep 2026 02:00 PM (IST)

वाहन‍ निर्माता रेनो की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में Renault Triber की बिक्री की जाती है। निर्माता जल्‍द ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Renault Triber को भी ऑफर किया जाता है। अब जल्‍द ही इस एमपीवी को टर्बो इंजन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। कब तक इसमें कौन सा इंजन दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी टर्बो इंजन वाली ट्राइबर

रेनो की ओर से टर्बो इंजन के साथ ट्राइबर को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से अभी औपचारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक इसे लॉन्‍च किया जाएगा।

कितना दमदार इंजन

जानकारी के मुताबिक इस एमपीवी को एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से एमपीवी को 100 बीएचपी की पावर और 160 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प को भी दिया जा सकता है।

सीएनजी भी मिल सकती है

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी को टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी के विकल्‍प में भी लॉन्‍च किया जा सकता है। हाल में ही इस एमपीवी को सीएनजी के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। जिसके बाद यह उम्‍मीद की जा रही है कि इसे टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का विकल्‍प भी दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी इस एमपीवी के टर्बो इंजन वेरिएंट को लॉन्‍च करने की तारीख की जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे सितंबर के बचे हुए दिनों या अक्‍टूबर के शुरू में लॉन्‍च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

रेनो की ओर से इस एमपीवी के टर्बो पेट्रोल इंजन के लॉन्‍च के समय ही कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि यह सामान्‍य इंजन के मुकाबले 50 से 60 हजार रुपये तक ज्‍यादा महंगी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?