Renault Rafale Hypnotic स्पेशल एडिशन का हुआ डेब्यू, जानें कीमत और दमदार फीचर्स
Renault Rafale Hypnotic: रेनो ने अपनी सबसे महंगी दमदार Rafale Hypnotic स्पेशल एडिशन SUV को शानदार फीचर्स, प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault ने Rafale Hypnotic स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती कीमत 63,550 Euro (लगभग 69 लाख रुपए) है। इस कीमत के साथ Rafale Hypnotic अब तक की सबसे महंगी रेनो SUV बन गई है। यह Audi Q5 स्पोर्टबैक, BMW X4 और Mercedes-Benz GLC कूप जैसे एंट्री-लेवल लग्जरी जर्मन कारों के बराबर है।
डिजाइन और फीचर्स
Atelier Alpine ट्रिम पर आधारित Rafale Hypnotic स्पेशन एडिशन में एक एक्सक्लूसिव साटन फॉरेस्ट ब्लैक शेड दिया गया है। यह फिनिश नेचुरल रोशनी में ग्रीन कलर या रेनबो जैसी हल्की चमक पैदा कर सकती है। इस SUV में ब्लैक-आउट ग्रिल और रेनो लोगो के लिए डार्क फिनिश दी गई है। इसके 21-इंच के पहिए Atelier अल्पाइन ट्रिम लेकिन इन्हें भी स्पेशल साटन ट्रीटमेंट मिलता है।
एक्सटीरियर एमेंट्स और इंटीरियर
Rafale Hyptonic में व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, रूफ स्पॉइलर, बूट स्पॉइलर और रियर बंपर पर ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ज्यादातर फीचर्स Atelier अल्पाइन ट्रिम क समान ही हैं। अंदर की तरफ, Rafale Hypnotic में Alcantara और टेक्सचर फैब्रिक अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है।
इंटीरियर और फीचर्स
इन सीटों में इल्यूमिनेटेड Alpine एंबेलम भी दिए गए हैं और डैशबोर्ड पर Alcantara ट्रीटमेंट देखा जा सकता है। बाहर इस्तेमाल की गई डार्क थीम कबिन के अंदर भी साफ दिखाई देती है। राफेल लाइनअप के नए टॉप ट्रिम के तौर पर Hypnotic की हर यूनिट के सेंटर कंसोल पर एक नंबर्ड प्लेक मिलती है।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
Rafale लाइअप के नए टॉप ट्रिम के तौर पर Hypnotic स्पेशल एडिशन मॉडल में LED मैट्रिक्स विजन हेडलाइट्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इस लिस्ट में 9-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम और सोलरबे ओफैसिफाइंग पैनोरमिक ग्लासरूफ भी शामिल हैं। इस SUV में 360-डिग्री कैमरा सेटअप, हैंड-फ्री पार्किंग, हेड-अप डिस्प्ले, हीटेड फ्रंट सीटें, मसाज फंक्शन के साथ ड्राइवर की सीट और पुडल लाइट्स दी गई हैं।
इंजन और पावरट्रेन स्पेक्स
Renault की नई यूरोपीय फ्लैगशिप SUV Rafale Hypnotic में ब्रांड का सबसे पावरफुल पावरट्रेन दिया गया है जो 300hp का हाइपर हाइब्रिड/ई टेक 4x4 है। इस प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन में 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स शामिल है। पेट्रोल यूनिट 150hp की पावर और 230nm का टॉर्क जनरेट करती है।
इलेक्ट्रिक मोटर्स और पावर
इलेक्ट्रिक मोटर्स में एक फ्रंट यूनिट शामिल है जो 70hp/205nm का आउटपुट देती है। इसके अलावा, रियर मोटर 136hp और 195nm जनरेट करती है। साथ ही, तीसरी इलेक्ट्रिक मोटर 34hp की पावर और 50nm के आउटपुट के साथ हाई-वोल्टेज स्टार्टर जनरेटर के तौर पर काम करती है।
बैटरी रेंज और परफॉर्मेंस
इस प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन में 22kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है। WLTP के मुताबिक, यह 105 किमी की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज देती है और इसकी कुल रेंज लगभग 1,000 किमी तक है। इस SUV में ऑटोमैटिक मल्टी-मोड डॉग क्लच गियरबॉक्स है। इसकी टॉप स्पीड 180kmph है और यह सिर्फ 6.4 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ सकती है।
