डेली यूज के लिए बेस्ट है 102 किमी का माइलेज देने वाली ये बाइक, कीमत सिर्फ 90,000 रुपए से शुरू
Bajaj Freedom CNG: क्या आप डेली कम्यूट के लिए एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो माइलेज में सबसे ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। माइलेज, ये ऐसी चीज है जिसकी हर जगह डिमांड होती है चाहे कोई भी बाइक हो। नई बाइक लेते समय लोग इंजन और फीचर्स बाद में देखते हैं लेकिन सबसे पहले चेक करते हैं कि इसका माइलेज कितना है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी भी बाइक है जो 102 किमी का माइलेज देती है। हम बात कर रहे हैं Bajaj Freedom CNG के बारे में जो दुनिया की पहली सीएजी बाइक है।
इंजन पावर और टॉप स्पीड
इस बाइक में 125cc का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000rpm और 9.5PS की मैक्स पावर और 5,000rpm पर 9.7nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है जिससे CNG पर लगभग 90kmph की टॉप स्पीड और पट्रोल पर 93kmph की टॉप स्पीड मिलती है।
फ्यूल और माइलेज
Bajaj Freedom CNG मोटरसाइकिल में 2kg सीएनजी और 2 लीटर पेट्रोल टैंक दिया गया है। अब जो सबसे शॉकिंग है वह है इसका क्लेम्ड माइलेज जो CNG पर 102km/kg और पेट्रोल पर 65kmpl है। इन दोनों फ्यूल्स को मिलाकर इसकी कुल रेंज 330 किमी तक है।
चेसिस और सस्पेंशन
इस कम्यूटर बॉडी टाइप वाली गाड़ी में Tressils फ्रेम दिया गया है। इसके फ्रंट सस्पेंशन में 30mm इनर डायमीटर और 125mm स्ट्रोक वाले टेलीस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं। वहीं, इसके रियर सस्पेंशन में लिंकेज के साथ 120mm स्ट्रोक वाला मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।
टायर्स और ब्रेक्स
इस गाड़ी में ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं जिसमें फ्रंट टायर 90/80-17 और रियर टायर 120/70-16 साइज का है। इसके फ्रंट ब्रेक में टॉप वेरिएंट के लिए 240mm डिस्क ब्रेक और बेस/मिड वेरिएंट के लिए 130mm ड्रम ब्रेक मिलता है। रियर ब्रक में कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम के साथ 110mm ड्रम ब्रेक दिया गया है और इसमें ABS नहीं है। इसके अलावा, इस मोटरसाइकिल की सीट हाइट 825mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm और व्हीलबेस 1340mm है।
क्या मिलते हैं फीचर्स?
इस बाइक में हेडलाइट में हाई-वेरिएंट्स पर LED मिलती है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में चुने हुए वेरिएंट्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल रिवर्स LCD स्क्रीन दी गई है। सेफ्टी के लिए इस बाइक ने क्रैश और लोड टेस्ट सहित कुल 11 टेस्ट पास किए हैं।
कितनी है कीमत?
यह बाइक तीन वेरिएंट्स में आती है जिसमें पहला है Bajaj Freedom 125 NG04 Drum जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 90,976 रुपए है। दूसरा है, Bajaj Freedom 125 NG04 Drum LED जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,03,468 रुपए है। वहीं, अगला वेरिएंट है Bajaj Freedom 125 NG04 Disc LED जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,07,026 रुपए है।
