विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault का नया दांव, Mini Duster के साथ कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में एंट्री की कर रही तैयारी

Published: Sat, 31 Jan 2026 03:25 PM (IST)

Renault भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए हर साल एक नया मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही ...और पढ़ें

नई 'मिनी डस्टर' कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम जारी।

नई 'मिनी डस्टर' कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम जारी।

HighLights

  1. Renault कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Mini Duster लाने की तैयारी में है।

  2. यह SUV Kiger से ज्यादा बॉक्सी और रग्ड डिजाइन के साथ आ सकती है।

  3. मिनी डस्टर को साल 2027–28 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Renault ने नई डस्टर के डेब्यू के साथ भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को फिर से मजबूत करने का संकेत दिया है। लेकिन कंपनी की रणनीति सिर्फ एक मॉडल पर टिकने की नहीं है। रेनो भारत में अपने मॉडल पोर्टफोलियो को तेजी से विस्तार देने की योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत हर साल कम से कम एक नया मॉडल लॉन्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में अब एक नए ‘मिनी डस्टर’ की चर्चा सामने आई है, जो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कंपनी की दूसरी पेशकश हो सकती है।

Kiger के साथ-साथ होगी नई कॉम्पैक्ट SUV

रेनो के पास पहले से ही सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में Kiger मौजूद है। हालांकि, 2025 के मिड में बड़े अपडेट के बावजूद Kiger की बिक्री उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और इसकी औसत मासिक बिक्री लगभग 1,000–1,200 यूनिट्स के आसपास रही। इसकी एक बड़ी वजह इसका कूपे-स्टाइल, क्रॉसओवर जैसा लुक माना जा रहा है, जो भारतीय ग्राहकों की पारंपरिक SUV पसंद से पूरी तरह मेल नहीं खाता। यहीं पर मिनी डस्टर की एंट्री अहम हो जाती है। यह SUV, Kiger के मुकाबले ज्यादा सीधी, बॉक्सी और मजबूत SUV स्टांस के साथ पेश की जा सकती है। बिल्कुल उसी तरह जैसे ओरिजिनल डस्टर ने अपनी पहचान बनाई थी।

डिजाइन और पावरट्रेन से क्या उम्मीद?

रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाली यह कॉम्पैक्ट SUV डस्टर की तरह अपराइट और रग्ड सिलुएट के साथ आएगी। इसमें बड़े व्हील्स, मजबूत बॉडी क्लैडिंग और एक बेहतरीन SUV जैसा रोड प्रेजेंस देखने को मिल सकता है। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें Kiger वाला ही 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल HR10 इंजन मिलने की संभावना है, जिसे मैनुअल और CVT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। यह SUV फिलहाल नामहीन है और इसके लॉन्च में अभी समय है।

लॉन्च टाइमलाइन और सेगमेंट की अहमियत

यह नया कॉम्पैक्ट SUV, 7-सीटर डस्टर डेरिवेटिव के बाद ही बाजार में आएगा। ऐसे में इसका संभावित लॉन्च 2027–28 के आसपास माना जा रहा है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में दूसरी कार लाने का ट्रेंड अब आम होता जा रहा है। अलग-अलग डिजाइन और पोजिशनिंग के साथ एक ही सेगमेंट में दो मॉडल रखना कंपनियों को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने का मौका देता है।

खासतौर पर 2025 में GST दरों में संशोधन के बाद इस सेगमेंट में फिर से दिलचस्पी बढ़ी है। बड़ी वॉल्यूम और सही प्राइसिंग इस सेगमेंट की सबसे बड़ी ताकत है, और इसमें लोकलाइजेशन की भूमिका अहम होगी। हाल में रेनो ब्रांड के CEO और चीफ ग्रोथ ऑफिसर फैब्रिस कैंबोलिव दिए एक इंटरव्यू में इस संभावना की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छा आइडिया है। इससे साफ है कि कंपनी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।