विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Duster में आएगा नया 1.3 लीटर MPFI टर्बो-पेट्रोल इंजन, 1.5 लाख तक कम हो सकती है गाड़ी की कीमत

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:03 AM (IST)

Renault Duster: भारत में Duster की बिक्री को बढ़ाने के लिए Renault एक सस्ता 1.3L MPFI टर्बो पेट्रोल इंजन लाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Duster नाम को और मजबूती देने के लिए Renault कई बड़े बदलाव करने पर काम कर रही है। बता दें कि, कंपनी ने हाल ही में Duster Hybrid को लॉन्च किया था जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपए है और इसका ARAI माइलेज 29kmpl है। अब कंपनी इसका नया वर्जन लाने की तैयारी कर रही है जिसमें कम कीमत वाला 1.3 लीटर MPFI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। अभी Duster में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर TGDI टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन के साथ आती है।

क्या है इसकी वजह?

भारतीय ऑटो मार्केट कई चुनौतियों से भरा हुआ है जहां ग्राहक कीमत, डिजाइन, पैकेजिंग और इक्विपमेंट पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। Renault ज्यादा पावर वाले 1.3 लीटर TGDI पेट्रोल इंजन के मुकाबले एक कम कीमत वाला 1.3 लीटर MPFI टर्बो पेट्रोल इंजन को लाने पर काम कर रही है। बता दें कि, इसका 1.3 लीटर TGDI टर्बो पेट्रोल इंजन 163bhp की पावर और 280nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कितना पावरफुल होगा नया इंजन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किफायती 1.3 लीटर MPFI टर्बो पेट्रोल इंजन लगभग 140bhp की पावर और 250nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इस नए इंजन से, TGDI वर्जन के मुकाबले 1.3 लीटर वाले नए वर्जन की कीमत 1.5 लाख रुपए तक कम होने की उम्मीद है।

वहीं इंजन, नया और सस्ता

Renault Duster में वही 1.3 लीटर HR13 वाला 4-सिलिंडर इंजन रहेगा लेकिन इसमें महंगा TGDI सिस्टम हटाकर उसकी जगह नया MPFI सिस्टम लगाया जाएगा। इस कदम से गाड़ी बनाने में होने वाला खर्च कम हो जाएगा और साथ ही कंपनी इसमें लगने वाला GPF एग्जॉस्ट सिस्टम भी हटा सकती है। इस बदलाव के होने के बाद गाड़ी कम स्पीड या कम RPM पर भी आसानी से चलेगी और बार-बार रुकने या झटने खाने की समस्या कम होगी।

इसके अलावा, MPFI इंजन में CNG इंजन आसानी से फिट हो जाती है इसलिए Renault इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प भी दे सकती है। हालांकि, इस बात की और ज्यादा जानकारी आना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें- Honda Elevate Vs Renault Duster: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी है बेहतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।