विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Duster Pickup Niagara नवंबर में होगी लॉन्च, 1.3 लीटर इंजन और ऑटोमैटिक पार्किंग जैसे कई फीचर्स

Published: Fri, 11 Sep 2026 01:31 PM (IST)

Renault Duster Pickup Niagara: नवंबर 2026 में रेनो की नई निआग्रा पिकअप साउथ अमेरिकी मार्केट के लिए लॉन्च होगी जिसमें पावरफुल इंजन और कई सारे फीचर्स मिलेंगे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault ने बिल्कुल नई Niagara Pickup पेश की है जिसे दक्षिण अमेरिकी बाजारों में नवंबर 2026 में लॉन्च किया जाना है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Fiat Toro और Ram Rampage जैसी गाड़ियों से होगा। साउथ अमेरिकी मार्केट्स में रेनो निआग्रा, Oroch की जगह लेगी।

डिजाइन और फीचर्स

Duster की तरह ही Renault Niagara उसी RGMP प्लैटफॉर्म पर आधारित है लेकिन एक्सटीरियर स्टाइलिंग के मामले में यह Boreal से ज्यादा मिलती-जुलती है। इसमें ब्लैक-आउट फिनिश के साथ एक बड़ी ग्रिल और अंडरबॉडी प्रोटेक्शन के साथ लेयर्ड बंपर डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें लाइटिंग एलिमेंट्स बोरेल और डस्टर जैसे ही हैं और इस एक डुअल कैब पिकअप के तौर पर पेश किया गया है।

इसके अलावा, इसमें चौकोर (Square) व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, बॉडी कलर के डोर हैंडल और रियर फेंडर के ऊपर 4x4 बैजिंग शामिल हैं।

कार्गो बेड और कैपेसिटी

Niagara के कार्गो बेड की कैपेसिटी 938 लीटर है यह 654 kg वजन उठा सकता है। इस पिकअप की टोइंग कैपेसिटी 710 kg है। इस पिकअप के साथ कार्गो बेड के लिए एक मजबूत टोन्यू रवप स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। आकार के मामले में Renault Niagara 4,940 mm लंबी, 1,830 mm चौड़ी और 1,720mm ऊंची है।

इंटीरियर और फीचर्स

Niagara Pickup में Boreal की तर्ज पर कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और गूगल बिल्ट-इन के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो भारत में मिलने वाली Duster जैसा ही है। Google Gemini AI के सपोर्ट से यूजर्स को पहले से तय वॉयस कमांड के मुकाबले ज्यादा नेचुरल बातचीत की उम्मीद है।

इसके अलवा, इसमें USB Type-C पोर्ट, रियर सीट बैकरेस्ट के लिए 25-डिग्री रिक्लाइन और बैकरेस्ट के पीछे 36 लीटर की स्टोरेज स्पेस शामिल है।

सेफ्टी फीचर्स

Renault Niagara में मिलने वाला ADAS सुइट काफी हद तक Boreal जैसा ही है। इसमें स्टॉप और गो के साथ एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग के साथ कोलिजन वॉर्निंग और ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। Niagara में 360-डिग्री कैमरा सेटअप, स्पीड लिमिट साइन रिकग्निशन, रिवर्स इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटोमैटिक पार्किंग जैसै फीचर्स भी दिए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Renault Niagara के सभी वेरिएंट्स में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। पेट्रोल से यह 156hp और एथेनॉल से 160hp की पावर देगा और दोनों फ्यूल्स से साथ यह 270nm का टॉर्क जनरेट करेगा। Niagara के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटक ट्रांसमिशन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Renault Duster के बेस वेरिएंट को खरीदकर है लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI