Renault Discount Offers: इस महीने किस गाड़ी पर मिल रहा सबसे ज्यादा बचत का मौका, Kwid से लेकर Duster हैं शामिल
रेनो की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता Renault भारतीय बाजार में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर करती है। निर्माता की ओर से इस महीने किस तरह के Discuount Offer को दे रही है। किस गाड़ी पर सबसे ज्यादा बचत का मौका दिया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Renault Kwid पर क्या है ऑफर
रेनो की ओर से हैचबैक सेगमेंट में क्विड की बिक्री की जाती है। इस महीने इस गाड़ी को खरीदने पर अधिकतम 40 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। यह बचत इस कार पर कैश डिस्काउंट, स्क्रैपेज बोनस के तौर पर की जा सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
Renault Kiger पर कितना डिस्काउंट
Renault Kiger को भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जता है। निर्माता की ओर से इस महीने इस एसयूवी को खरीदने पर अधिकतम 85 हजार रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट, कॉर्पोरेट डिस्काउंट जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। यह ऑफर इस एसयूवी पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में दिया जा रहा है। अन्य सभी राज्यों में इस एसयूवी पर अधिकतम 50 हजार रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है।
Renault Triber पर कितनी होगी बचत
रेनो की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में ट्राइबर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस महीने इस गाड़ी को खरीदने पर अधिकतम 50 हजार रुपये की बचत का मौका दिया जा रहा है। यह बचत कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्कांउट के तौर पर की जा सकती है। इस ऑफर को गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में दिया जा रहा है। अन्य सभी राज्यों में इस एमपीवी अधिकतम 35 हजार रुपये की बचत की जा सकती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
Renault Duster पर क्या है ऑफर
रेनो की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर डस्टर की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी पर इस महीने सबसे ज्यादा बचत का मौका दिया जा रहा है। इस पर अधिकतम 1.30 लाख रुपये की बचत की जा सकती है। यह बचत कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ मिल रही है, जो सिर्फ पुरानी डस्टर के बाद दिया जाएगा। साथ ही इस एसयूवी पर निर्माता की आरे से 4.99 फीसदी की दर से फाइनेंस ऑफर किया जा रहा है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
